बिहार की मोकामा सीट पर राजद (RJD) ने दोबारा कब्जा कर लिया है. बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव जीत गईं हैं. नीलम देवी का मुकाबला भाजपा की सोनम देवी से था. यह बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं. ललन सिंह और अनंत सिंह एक-दूसरे के लंबे समय से विरोधी हैं. ललन सिंह को गैंगस्टर से नेता बने सूरजभान सिंह का करीबी माना जाता है. सूरजभान सिंह ने वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह को हराया था, जो राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में मंत्री थे. सोनम देवी और भाजपा की मोकामा की हार सूरजभान सिंह के लिए भी बड़ा झटका है. इसका कारण यह है कि सूरजभान सिंह लगातार सोनम देवी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे.
Bihar | My victory was certain. I had already said there's nobody else in my contest. It was just a formality. Mokama is the land of Parshuram, people won't get lured. Vidhayak ji(Anant Singh) served people. They're giving the result now: Neelam Devi, RJD's candidate from #Mokama pic.twitter.com/BArzLzrdF5
— ANI (@ANI) November 6, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मोकामा में मिली जीत पर बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा कि यह तो तय था. आज तो बस औपचारिकता पूरी हुई है. आपको बता दें कि नीलम देवी के घर पर कल से ही जीत की जश्न में बड़े भोज की तैयारी चल रही है. करीब 20 हजार लोगों का खाना बन रहा है. आज नीलम देवी के घर पर भोज है. नीलम देवी का कहना है कि जितने लोग आएंगे, सभी को खाना खिलाया जाएगा. आपको बता दें कि अनंत सिंह हर बार जीत के बाद अपने कार्यकर्ताओं को भोज देते हैं और हजारों लोग इस दावत में हिस्सा लेते हैं.
आपको बता दें कि मोकामा में उपचुनाव राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया जा रहा है. बाहुबली से नेता बने अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के टिकट पर तीन बार, एक बार निर्दलीय और 2020 में राजद उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं