मध्य प्रदेश को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह (Amit Shah), जेपी नड्डा समेत अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ (MP CM Oath Ceremony) ली. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) के साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी पद की शपथ ली. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुना. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से बीजेपी विधायक हैं और राज्य में बड़ा ओबीसी चेहरा हैं. उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है.
ये भी पढ़ें-"बूंदों की छमछम, नदियों की रवानी, जल है तो कल है..." : गौतम अदाणी ने समझाई जल संरक्षण की अहमियत
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नए CM मोहन यादव का शपथ ग्रहण
सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी,(PM Modi) गह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, और विधानसभा स्पीकर नरेंद्र तोमर मंच पर मौजूद रहे. इन सभी गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में मोहन यादव ने सीएम तो जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली.नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के पुराने सीएम शिवराज सिंह ने हाथ हिलाते हुए जनता का अभिवादन किया.
#WATCH | BJP leader Mohan Yadav takes oath as the Chief Minister of Madhya Pradesh.
— ANI (@ANI) December 13, 2023
Prime Minister Narendra Modi and other senior NDA leaders attend the ceremony. pic.twitter.com/aXWZMPyXBH
मोहन यादव पहली बार कब बने विधायक?
मोहन यादव पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए थे. इसके बाद 2018 और फिर 2023 में भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. वह शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. बीजेपी आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान के बाद अब उनको राज्य की सत्ता सौंपी है.
OBC, दलित, ब्राह्मण वोटों पर बीजेपी की नजर
मध्य प्रदेश में मोहन यादव (ओबीसी) का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके डिप्टी के तौर पर जगदीश देवड़ा (दलित) और राजेंद्र शुक्ला (ब्राह्मण) समुदाय का नेतृत्व कर रहे हैं. जबकि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के रूप में एक ठाकुर को भी सरकार में जगह दी गई है. नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है.
जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीमा पार भी बीजेपी आदिवासी वोटों पर कड़ी नजर रख रही है. पार्टी ने एसटी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व 47 विधानसभा सीटों में से 24 पर जीत हासिल की. राज्य की डेमोग्राफिक मेकअप में कम महत्वपूर्ण इस समुदाय को खुश करने के लिए बीजेपी ने जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम चुना है. जबकि ब्राह्मण चेहरे राजेंद्र शुक्ला को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया गया है. ऐसा करके बीजेपी ने राज्य में उच्च जाति के मतदाताओं को खुश रखने की संतुलित कोशिश की है.
ये भी पढ़ें-सिर्फ भाजपा ही एक कार्यकर्ता को देती है मौका : राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं