विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2017

गजेंद्र सिंह शेखावत की किसानों के बीच है साख, लोकप्रियता में बराक ओबामा हैं इनसे पीछे

सादगीपूर्ण जीवन जीने के लिए मशहूर गजेंद्र सिंह शेखावत के कोरा ब्लॉग पर 55600 फॉलोवर हैं.

गजेंद्र सिंह शेखावत की किसानों के बीच है साख, लोकप्रियता में बराक ओबामा हैं इनसे पीछे
गजेंद्र सिंह शेखावत
  • गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से सांसद हैं
  • टेक्नोलॉजी के साथ ग्रामीण भारत पर इनकी खासी पकड़
  • पार्टी में जिम्मेदारियों को निभाने का अच्छा रिकॉर्ड
नई दिल्ली: राजस्थान के किसानों के बीच लोकप्रिय चेहरा गजेंद्र सिंह शेखावत को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. केंद्र का मानना है कि राज्य में वसुंधरा राजे सरकार की छवि किसानों के बीच उम्मीदों के मुताबिक अच्छी नहीं है, ऐसे में आशा की जा रही है कि शेखावत को मोदी कैबिनेट में बड़ा ओहदा मिलने के बाद नुकसान की भरपाई की जा सकती है. जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत संसद की विधि मामलों की स्थायी समिति के सदस्य और फेलोशिप समिति के अध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें: मिलिए 'न्यू इंडिया' के विजन पर काम के लिए तैयार टीम मोदी के इन 9 नए चेहरों से...

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव शेखावत किसानों के रोल मॉडल हैं. वह तकनीक के जानकार भी हैं.

VIDEO:मोदी कैबिनेट के 9 नए चेहरे

सादगीपूर्ण जीवन जीने के लिए मशहूर शेखावत के कोरा ब्लॉग पर 55600 फॉलोवर हैं. इस ब्लॉग पर उनकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस मामले में उनसे पीछे हैं. कोरा प्रश्नोतर से जुड़ी एक ब्लॉगिंग वेबसाइट है.

शेखावत को खेलों से काफी लगाव है और बॉस्केट बॉल में उन्होंने राष्ट्रीय और अखिल भारतीय अंतर विश्विद्यालय स्तर पर हिस्सा लिया है. वर्तमान में वह अखिल भारतीय खेल परिषद् के सदस्य और बास्केटबॉल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत ने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी से फिलॉस्फी में एमए और एमफिल की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gajendra Singh Shekhawat, Modi Cabinet Reshuffle 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com