- मणिपुर में 3 मई से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच चल रही हिंसा
- इंफाल में फिर से लगा कर्फ्यू, पुलिस ने बढ़ाया सर्च ऑपरेशन
- सीएम बीरेन सिंह ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार को आक्रोशित भीड़ (Manipur Violence)को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंफाल पुलिस ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) के सरकारी आवास के पास एक पुलिस स्टेशन को घेरने वाली भीड़ को काबू करने के लिए हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग में किसी के घायल होने या मारे जाने की सूचना नहीं है. शहर में फिर से कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया है. सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
इस बीच कुकी छात्र संगठन (KSO) ने मोरेह में अतिरिक्त पुलिस कमांडो की तैनाती के विरोध में बुधवार आधी रात से 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है. केएसओ ने एक बयान में कहा कि वह गृह मंत्री अमित शाह के सीमावर्ती शहर की यात्रा के दौरान तीन दिनों के भीतर सभी राज्य बलों को वापस बुलाने के आश्वासन के बावजूद मोरेह में मणिपुर पुलिस कमांडो की निरंतर तैनाती और अतिरिक्त तैनाती पर कड़ी आपत्ति जताता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले के मोरेह में मंगलवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने एसडीपीओ चिंगथम आनंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंफाल से 110 किमी दक्षिण में मोरेह में हुई इस घटना से आक्रोशित लोग पुलिस स्टेशन का घेराव करने पहुंचे थे. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल का भी इस्तेमाल करना पड़ा.
"2024 चुनाव से पहले भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करने वालों से रहें आगाह": मोहन भागवत
मणिपुर पुलिस ने 44 लोगों को हिरासत में लिया
इससे पहले, दोपहर में मणिपुर पुलिस ने 44 लोगों को हिरासत में लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से 32 लोग म्यांमार के नागरिक हैं. इन पर एक दिन पहले टेंग्नौपाल जिले के मोरेह इलाके में पुलिस अफसर की हत्या और पुलिस कमांडो टीम पर हमला करने का आरोप है.
कभी भी अवैध प्रवासियों को मणिपुर में स्वीकार नहीं करूंगा: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
सीएम बीरेन सिंह ने पुलिस अफसर को दी श्रद्धांजलि
वहीं, मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह ने बुधवार सुबह इंफाल शहर के पहले बटालियन मणिपुर राइफल्स ग्राउंड में पुलिस अफसर को श्रद्धांजलि दी. सीएम ने कहा, "आनंद एक बहादुर और देशभक्त अधिकारी थे. हर भारतीय को उन पर गर्व होना चाहिए." CM बीरेन सिंह ने कहा, "जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ा जाएगा. उनके पकड़े जाने तक पुलिस कमांडो, IRB, सेना और असम राइफल्स लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाएगी."
मणिपुर सरकार ने की कुकी समूह के खिलाफ UAPA की सिफारिश
मणिपुर सरकार ने मंगलवार को इमरजेंसी कैबिनेट बैठक के बाद एक बयान में कहा कि वर्ल्ड कुकी-ज़ो इंटेलेक्चुअल काउंसिल (WKZIC) नाम के संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस समूह ने 24 अक्टूबर को एक भड़काऊ बयान जारी कर कुकी-ज़ो समुदाय को हथियार उठाने के लिए उकसाया था.
बता दें कि मणिपुर में आरक्षण को लेकर कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से हिंसा शुरू हुई थी. हिंसक घटनाओं में अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास संदिग्ध उग्रवादियों ने की पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं