विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

मंत्री की सेक्स सीडी : सीएम रमन सिंह ने कहा- सीबीआई जांच से सभी तथ्य सामने आ जाएंगे

रमन सिंह ने कहा- हम कभी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि कांग्रेस सत्ता के लिए ऐसी तुच्छ राजनीति करेगी

Also Read in
मंत्री की सेक्स सीडी : सीएम रमन सिंह ने कहा- सीबीआई जांच से सभी तथ्य सामने आ जाएंगे
छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा है कि मंत्री की सेक्स सीडी के मामले में सीबीआई जांच से सारे तथ्य सामने आ जाएंगे..
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर सत्ता के लिए ‘‘तुच्छ राजनीति’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के एक मंत्री से जुड़े ‘‘सेक्स सीडी’’ विवाद की सीबीआई जांच की सिफारिश की है और इससे सभी तथ्य सामने आ जाएंगे.

सिंह ने अपने आधिकारिक आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कभी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि कांग्रेस सत्ता के लिए ऐसी तुच्छ राजनीति करेगी. हम भी राजनीति में है और इसे लोगों की सेवा करने का माध्यम मानते हैं. हमारी पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए अनैतिक कार्य करने के बारे में नहीं सोच सकती.’’

VIDEO : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

राज्य सरकार ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मुनत से कथित तौर पर जुड़े ‘‘सेक्स सीडी’’ विवाद की कल सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी तथ्यों का खुलासा करने के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है.’’
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sex CD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com