विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

मेहुल चोकसी ने 13 हजार करोड़ लूटे और मोदी सरकर ने उसे ‘क्लीन चिट’ दी : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

मेहुल चोकसी ने 13 हजार करोड़ लूटे और मोदी सरकर ने उसे ‘क्लीन चिट’ दी : राहुल गांधी
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • मेहुल चोकसी को लेकर साधा निशाना
  • बोले- मोदी सरकार ने उसे क्लीन चीट दी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये की ‘लूट करने’ वाले मेहुल चोकसी को इस सरकार ने ‘क्लीन चिट’ दी ताकि वह एंटीगुआ का नागरिक बन सके. गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज की बड़ी खबर: भारत ने श्रीमान 56 के ‘सूटबूट’ वाले मित्र मेहुल ‘भाई’ चोकसी को 2017 में क्लीनचिट दी, जिससे उसने एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर ली.’’ 

यह भी पढ़ें: 2019 के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव : सूत्र

उन्होंने कहा, ‘‘इस ‘भाई’ ने पीएनबी के 13,000 करोड़ लूटे और फिर भारत से फरार हो गया.’’ इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा कि एंटीगुआ की ‘सिटिजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया था जिसमें कहा गया है कि मई, 2017 में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मेहुल चोकसी को नागरिकता देने के लिए ‘क्लीन चिट’ प्रमाणपत्र जारी किया था. सुरजेवाला ने एक एंटीगुआ की ‘सिटिजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट’ की प्रेस विज्ञप्ति की एक प्रति जारी करते हुए यह दावा किया कि ‘क्लीन चिट’ प्रमाणपत्र में स्पष्ट किया गया था कि चोकसी को लेकर कोई ‘प्रतिकूल सूचना’ नहीं है. 

VIDEO: राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं को नसीहत, आपस में झगड़ा बंद कर 2019 की तैयारी में जुटें
उन्होंने सवाल किया कि अप्रैल, 2018 में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोकसी को नागरिकता दिए जाने का मुद्दा क्यों नहीं उठाया, जबकि उसे इस साल चार जनवरी को नागरिकता प्रदान कर दी गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehul Choksi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com