विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2023

मेघालय के ग्रामीणों ने बांग्लादेशी बॉर्डर गार्ड के दो जवानों को खदेड़ा, Video वायरल

घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के समक्ष यह मामला उठाया और विरोध दर्ज कराया

वीडियो में महिला बांग्लाादेश के जवानों को चले जाने का इशारा करते हुए दिखाई दे रही है.
गुवाहाटी:

बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड के दो जवान बुधवार को मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले में दाखिल हो गए. दोनों जवान बुधवार शाम करीब चार बजे साउथ गारो हिल्स के रोंगारा इलाके में दाखिल हुए. इस घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के सामने यह मामला उठाया और विरोध दर्ज कराया. घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक ग्रामीण महिला और एक बुजुर्ग बीजीबी के जवानों को गांव से खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं. 

दो वर्दीधारी बीजीबी कर्मियों को एके सीरीज की असॉल्ट राइफलों और लाठियों से लैस देखकर ग्रामीण चौंक गए. वे दोनों अंतरराष्ट्रीय सीमा की बाड़ को पार करके उनके गांव में प्रवेश कर गए थे.

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, उन्हें बांग्लादेश के उनके समकक्षों की ओर से जानकारी दी गई कि, बीजीबी के जवान कथित रूप से सीमा पर तस्करी में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा कर रहे थे. वे "अनजाने में" भारतीय गांव में प्रवेश कर गए.

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "चूंकि गांव बाड़ के सामने है, बीजीबी कर्मियों को स्पष्ट रूप से यह एहसास नहीं हुआ कि वे पीछा करते हुए भारतीय क्षेत्र में आ गए. फ्लैग मीटिंग की गई है और सीमा उल्लंघन के संबंध में आधिकारिक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. हालांकि वहां किसी भी भारतीय नागरिक का उत्पीड़न नहीं हुआ.

लेखक के बारे में
img
रतनदीप चौधरी
News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSF Meghalaya, Meghalaya, Bangladesh Border Guards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com