राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था. इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 19 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने सोमवार (आज) को दिल्ली में आसमान के साफ रहने का अनुमान जताया है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राजस्थान में लू की संभावना, दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
उधर, मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है. साथ ही अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सात मई को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं जोधपुर व बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर लू का अनुमान जताया गया है. उन्होंने बताया कि जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.
अधिकारी ने बताया कि आठ मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, कोटा, बारां जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें :
* दिल्ली में केमिकल और एसिड की मदद से मसाले बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लकड़ी का बुरादा भी करते थे इस्तेमाल
* अलीपुर शूटआउट कांड में खुलासा : गैंगवार बनी हत्या की वजह; 2 जिगरी दोस्तों के गैंग हुए खून के प्यासे
* शर्मनाक! स्कूल में छात्र के साथ सहपाठियों ने पहले की मारपीट, फिर किया यौन उत्पीड़न, जांच में जुटी पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं