विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

यूपी : पांचवीं की छात्रा से रेप फिर हत्या

घटना मथुरा की है जहां पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली ग्यारह साल की लड़की का शव एक खेत में मिला है।
Mathura: उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का एक और मामला सामने आया है। घटना मथुरा की है जहां पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली ग्यारह साल की लड़की का शव एक खेत में मिला है। लड़की के माता−पिता के मुताबिक वह दो दिन से गायब थी। लड़की के शव पर कई निशान पाए गए हैं और उसकी हत्या उसी के कपड़े से गला दबाकर की गई है। इसी वजह से लड़की के परिजनों ने हत्या से पहले बलात्कार की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी कुंवर सिंह पर बलात्कार के बाद हत्या करने का मामला दर्ज किया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मथुरा, बलात्कार, लड़की, शव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com