गलवान घाटी में जून 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह को लेफ्टिनेंट के तौर पर शनिवार को भारतीय सेना में शामिल किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक रेखा सिंह (29) को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूद अग्रिम मोर्चे की इकाई में तैनात किया गया है.
लेफ्टिनेंट सिंह ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एक साल का अपना प्रशिक्षण पूरा किया है और उन्हें सेना आयुध कोर के साथ तैनात किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को पूर्वी लद्दाख में एक अग्रिम मोर्चे की इकाई में तैनात किया गया है. उनके पति नायक दीपक सिंह बिहार रेजीमेंट की 16वीं बटालियन से थे और उन्हें 2021 में मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र युद्ध में वीरता के लिए दिया जाने वाला देश का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है. गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध बढ़ गया है.
#Proud #VeerNari
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 29, 2023
Woman Cadet Rekha Singh, wife of Late Naik(Nursing Assistant) Deepak Singh, #VirChakra(Posthumous) got commissioned into #IndianArmy after completing her training from #OTA #Chennai. Nk Deepak made the supreme sacrifice during the #Galwan Clashes. pic.twitter.com/zzI3tCnBZj
दीपक सिंह के वीर चक्र प्रशस्ति पत्र के अनुसार उन्होंने 30 से अधिक भारतीय सैनिकों के उपचार और उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रशस्ति पत्र के मुताबिक नायक दीपक सिंह ने प्रतिकूल परिस्थितियों में बेजोड़ साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. सेना ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद नायक (नर्सिंग सहायक) दीपक सिंह की पत्नी महिला कैडेट रेखा सिंह ओटीए से अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में शामिल हुईं.''
ये भी पढ़ें :
* लालू यादव 7 महीने बाद लौटे पटना, विपक्षी एकता की कवायद में बड़ी भूमिका निभाने के कयास
* "जो भी हुआ नियमों के तहत हुआ": पूर्व MP आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार के CM नीतीश कुमार
* बिहार में जाति आधारित गणना मामले की सुनवाई करने से SC का इनकार, कहा- 'हाईकोर्ट जाएं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं