नई दिल्ली:
बाहरी दिल्ली के बलवीर विहार इलाके में 40-वर्षीय एक व्यक्ति का शव एक ट्रंक से बरामद हुआ। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने लावारिस ट्रंक देखा, जिसमें से बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल ने मौके पर पंहुचकर स्टील के ट्रंक को तोड़ा, जिसमें से शव बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके पैरों और हाथों को कपड़े के टुकड़े से बांधा हुआ था। मालूम पड़ता है कि उसका गला घोंटा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। शव की पहचान होने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली में हत्या, ट्रंक में लाश, Delhi Murder, Dead Body