Delhi Vidhan Sabha Result 2020: दिल्ली विधानसभा में अंतिम नतीजों की घोषणा होने से पहले ही रुझानों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी (आप) को मनोज तिवारी ने बधाई दी. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद, उन्होंने लिखा सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद. दिल्ली का जनादेश सिर माथे पर. अरविंद केजरीवाल को बहुत बहुत बधाई. अब तक के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. साथ ही बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा कांग्रेस इस बार के चुनावों में भी अपना खाता खुलवाने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है.
दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद ।
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 11, 2020
सभी कार्यकर्ताओ को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद...दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. @ArvindKejriwal जी को बहुत बहुत बधाई ..
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
वहीं इससे पहले मनोज तिवारी अपने उस ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. अपने इस ट्वीट में मनोज तिवारी ने लिखा था, ''मेरे इस ट्वीट को संभाल कर रखना... ये सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे... बीजेपी 48 सीट लेकर आएगी और सरकार बनाएगी... कृप्या ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न बनाएं''.
ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail..
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 8, 2020
मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा..
भाजपा दिल्ली में ४८ सीट ले कर सरकार बनायेगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे..????
इसके बाद अब रुझानों के सामने आने के बाद से ही कई लोग सोशल मीडिया पर बीजेपी और मनोज तिवारी को ट्रोल कर रहे हैं.
Video: अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति पर पड़ा वोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं