विज्ञापन

14 साल पुराना वो भोजपुरी गाना जिस पर नाचा था पूरा बॉलीवुड, मनोज तिवारी की आवाज में बिहार-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक मची धूम

14 साल पहले आई अनुराग कश्यप की फिल्म में मनोज तिवारी ने अपनी आवाज में एक ऐसा भोजपुरी गाना गाया, जिस पर पूरा बॉलीवुड ने ठुमके लगाए थे. इस गाने ने यूपी-बिहार से लेकर पंजाब और हरियाणा में भी उड़ा दिया था गर्दा.

14 साल पुराना वो भोजपुरी गाना जिस पर नाचा था पूरा बॉलीवुड, मनोज तिवारी की आवाज में बिहार-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक मची धूम
14 साल पुराना मनोज तिवारी का गाना, बिहार से लेकर हरियाणा तक उड़ाया गर्दा
YouTube
नई दिल्ली:

बात अगर भोजपुरी संगीत की हो रही होती है और इसमें बिहार की मिट्टी की खुशबू की बात ना की जाए, तो ऐसा कैसे हो सकता है. आज हम एक ऐसे ही बॉलीवुड फिल्म के भोजपुरी गाने की बात करेंगे जो रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया. आज भी जब भी बिहारी लड़कों की बात करनी होती है तो इस गाने को जरूर गाया जाता है. हम बात कर रहे हैं 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गाने की, इस गाने को जिस भोजपुरी अंदाज में गाया गया है, उसने इसको एक अलग ही पहचान दी है. इस गाने में न सिर्फ बिहार की झलक दिखाई देती है, बल्कि मनोज तिवारी की आवाज में इस गाने को सुनते ही हर कोई झूमने लगता है.

मनोज तिवारी की आवाज में आज भी यादगार 

'जिया हो बिहार के लाला' गाना साल 2012 में आया था. इस गाने को खास बनाया इसकी भोजपुरी भाषा और गाने में दिखने वाला लोक अंदाज. इस गाने को मनोज तिवारी ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे और इसका संगीत तैयार किया स्नेहा खानवलकर ने. गाने के बोलों में बिहार की मिट्टी, मगही अंदाज और वहीं की संस्कृति की झलक सुनने को मिलती है. सबसे खास बात ये है कि इस गाने ने मनोज तिवारी को बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई. जुलाई 2012 में द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इस गाने से उनका बॉलीवुड में आने का सपना पूरा हुआ. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज से लगाया जा सकता है. 14 साल पुराने इस गाने को अब तक 31 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: Ugi Aadit Bhor Bhaile Song: नवरत्न पांडे का नया छठ गीत रिलीज, दामिनी यादव समेत इन अभिनेत्रियों ने दिखाई छठ की पारंपरिक छटा

जिया हो बिहार के लाला (Jiya ho bihal ke lala)

हो जिया हो बिहार के लाला, जिया तू हजार साला
जिया हो बिहार के लाला, जिया तू हजार साला
जिया हो तू भोर-बवाला, जिया तू हजार साला
जिया तू हजार..तनी नाची के..तनी गाई के..
तनी नाची-गाई सबके मन बहलावा रे भैया!!

फिल्म में नजर आए थे ये दमदार कलाकार

अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के पहले पार्ट में इस गाने को इस्तेमाल किया गया था. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और  ऋचा चड्ढा ने लीड रोल प्ले किया था. इसके अलावा उनके साथ फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा, हुमा कुरैशी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में नजर आए थे. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें बिहार के धनबाद के कोयला कारोबार, गैंगवार और तीन पीढ़ियों तक चलने वाली दुश्मनी को दिखाया गया है. 

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने उड़ाया गर्दा

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के दो पार्ट रिलीज हुए थे. इस फिल्म के दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म को उसकी कहानी, एक्टर्स की एक्टिंग और इसके म्यूजिक के लिए लोगों ने खूब पसंद किया था. वहीं 'जिया हो बिहार के लाला' आज भी उन गानों में शामिल है, जिन्हें सुनकर बिहार की मिट्टी और भोजपुरी संस्कृति की याद आ जाती है. 

किस ओटीटी पर देख सकते हैं 'गैंग्स ऑफ वॉसेपुर'- इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jiya Tu Bihar Ke Lala, Bhojpuri Song, Gangs Of Wasseypur Songs, Manoj Tiwari Songs, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com