दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को अदालत ने 3 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है. सिसोदिया की तरफ से 12 से 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत की मांग की गयी थी. सिसोदिया ने यूपी के लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी. अदालत में मनीष सिसोदिया को 13 फरवरी शाम 5:00 बजे से लेकर 15 फरवरी शाम 5:00 बजे तक के लिए अंतरिम ज़मानत दी है. यानि दिखने में अंतरिम जमानत 3 दिन की है. लेकिन असल में अंतरिम जमानत केवल 48 घंटे की है यानी 2 दिन की.
हफ्ते में एक बार अपनी पत्नी से मिल पाएंगे सिसोदिया
इससे पहले हाल ही में अदालत ने सिसोदिया को हफ्ते में एक बार अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत भी दे दी थी. इस दौरान मनीष सिसोदिया से डॉक्टर भी मिल सकेंगे. अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी. ये इजाजत भी दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट से ही मिली थी . वहीं मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका पर अदालत 22 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्र सरकार हमें खत्म करना चाहती है
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उनकी पार्टी से डरी हुई है और उसे बदनाम कर खत्म करना चाहती है.एक निजी कंपनी से बिजली संयंत्र को पंजाब सरकार द्वारा अधिग्रहीत करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ‘आप' शासित पंजाब के करीब आठ हजार करोड़ रुपये रोक कर रखे हैं.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं