मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने और उनके साथ यौन हिंसा की घटना ने देश को झकझोर दिया है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से पूछा है कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं. पीएम मोदी ने भी इस मामले कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. मणिपुर के वायरल वीडियो को लेकर संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा हुआ. जिसके बाद लोकसभा राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक स्थिगित करनी पड़ी. अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने अब इस मामले में सरकार का पक्ष रखा है. प्रसाद ने इसके साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मणिपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है. हम संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर मामले पर बहस चाहते थे. बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार चिंतित है. चाहे वो किसी भी राज्य का मामला हो. इससे फर्क नहीं पड़ता. हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार थे. लेकिन विपक्ष घटना को लेकर नहीं, बल्कि किस क्लॉज के तहत चर्चा हो, उसे लेकर चिंतित है. अगर चर्चा होती, तो मणिपुर में सकारात्मक संकेत होता."
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
पेगासस का दिया उदाहरण
रविशंकर प्रसाद ने अपनी बात को मजबूती से रखने के लिए पेगासस जासूसी मामले का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा, "इस मामले में भी तो यही हुआ था. राहुल गांधी विदेश में बोलते हैं कि हमारी जासूसी हो रही है, लेकिन अपना मोबाइल जांच के लिए नहीं दिया. इन लोगों का मकसद साफ है. सदन को किसी न किसी मुद्दे पर नहीं चलने देंगे."
ये है कांग्रेस का पैटर्न
रविशंकर प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का ये पैटर्न है. संसद का सत्र शुरू होते ही एक विषय को लाना, फिर सदन चलने नहीं देना. इसके बाद मनगढ़ंत आरोप लगाना."
सुधर रहे मणिपुर के हालात
रविशंकर ने कहा, "मणिपुर की स्थिति संभल रही है. वायरल वीडियो मामले में एक गिरफ्तार हुआ है. गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम बीरेन सिंह से बात की है."
मामले में संशय भी
इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "इस मामले में संदेहास्पद परिस्थितियों का एक सवाल उठता है. मई की घटना का वीडियो जुलाई में एकाएक ट्विटर पर कैसे आ गई? मैं फिर कहता हूं कि घटना बहुत निंदनीय है. लेकिन वक्त को लेकर खासा संशय पैदा होता है."
जोधपुर की घटना पर सन्नाटा क्यों?
रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान जोधपुर की घटना का भी जिक्र किया और इसपर चुप्पी को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "आखिर जोधपुर की घटना पर इतना सन्नाटा क्यों है? सोनिया गांधी ने सीएम अशोक गहलोत से बात की है क्या? क्या इस मामले पर गहलोत ने कुछ किया? प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और खरगे ने अब तक कुछ क्यों नहीं कहा? महिलाओं की सुरक्षा की चिंता है, तो उन्हें इस पर भी बोलना चाहिए. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की भी रिपोर्ट है कि बलात्कार की घटना लगातार बढ़ रही है. इसपर आप क्या कहेंगे."
प्रसाद ने कहा, "विपक्ष से कहना चाहता हूं कि सदन आप चलने दीजिए. अपनी बात भी कहिए. हमारी बात भी सुनने को तैयार रहना चाहिए. बेशक मणिपुर की घटना पीड़ादायक है. इसके दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी."
ये भी पढ़ें:-
"सरकार को कार्रवाई के लिए समय देंगे, कुछ नहीं हुआ तो हम करेंगे" : मणिपुर वीडियो मामले पर SC
मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसके दोषियों को कतई नहीं बख्शेंगे : PM नरेंद्र मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं