Monalisa Did Photoshoot In Diamond Jewellery: प्रयागराज महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली एक साधारण लड़की मोनालिसा (Monalisa) अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. उनकी हाज़िरजवाबी, दिलकश मुस्कान और चमकती आंखों ने इंटरनेट यूज़र्स को दीवाना बना दिया है. आलम ये है कि, अब वे इंटरनेट की नई क्रश बन चुकी हैं. यूं तो जल्द ही वो फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं, लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में मोनालिसा एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए शूट कराती दिख रही हैं. उनका ये लुक देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं.
यहां देखें वीडियो
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मोनालिसा ने कराया फोटोशूट (Monalisa diamond jewellery photoshoot)
इसी वायरल लोकप्रियता के चलते मोनालिसा को इन दिनों एक से बढ़कर एक कई ऑफर मिल रहे हैं. हाल ही में वायरल हो रहा उनका ये ऐड वीडियो खुद अमेरा डायमंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें खुले बालों में मोनालिसा...डार्क मेकअप में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वह डायमंड नेकलेस, स्टड्स और रिंग्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, ब्लैक कलर का ओवरसाइज ब्लेजर और पैंट में मोनालिसा काफी स्टनिंग लग रही हैं.
हीरे के हार में दिखा नया अंदाज़ (Monalisa viral transformation story)
इस फोटोशूट में मोनालिसा कीमती डायमंड ज्वेलरी पहनी दिखाई दे रही हैं. मोनालिसा की डायमंड ज्वेलरी में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी प्रसिद्धि पाना आसान नहीं होता, लेकिन मोनालिसा पूरे आत्मविश्वास से अपनी इस नई जिंदगी को अपना रही हैं. जहां कुछ लोग उनके इस बदलाव को प्रेरणादायक मान रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है.
ये भी पढ़ें:-खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं