विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2023

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मणिपुर में विस्फोट, तीन जख्मी

तीनों घायलों को उखरुल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला को इम्फाल के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मणिपुर में विस्फोट, तीन जख्मी
अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. (Representational)
इम्फाल:

गणतंत्र दिवस समारोह से एक दिन पहले बुधवार को मणिपुर के उखरुल शहर में एक विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. विस्फोट कस्बे के गांधी चौक पर शाम के समय हुई.

पुलिस ने कहा कि वे अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं और संदेह है कि विस्फोट एक ग्रेनेड के फटने की वजह से हो सकता है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीन घायलों में से एक 49 वर्षीय महिला के पेट में चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर है. जबकि अन्य दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

तीनों घायलों को उखरुल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला को इम्फाल के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

विस्फोट से सड़क पर एक छोटा गड्ढा बन गया और सड़क के किनारे खड़े कुछ वाहनों को मामूली नुकसान भी पहुंचा है.

अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manipur Blast, Manipur Ukrul Blast, Blast In Manipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com