दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की कुछ बदमाशों में चाकू मारकर हत्या कर दी थी. रिंकू शर्मा हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिुस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है. रिंकू शर्मा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस 30 दिन के अंदर अपनी चार्जशीट कोर्ट मे दाखिल करेगी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने जल्द से जल्द मामले की गहन तफ्तीश करने का आदेश क्राइम ब्रांच को दिया है.पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश, ताजुद्दीन और इस्लाम के तौर पर हुई है. रिंकू के परिवार का कहना है कि वह बजरंग दल से जुड़ा था और इलाके में 'जय श्री राम' के नारे लगाता था. इस पर आरोपियों को ऐतराज था.
परिवार का आरोप है कि रिंकू की हत्या इसलिए कि गई की वो इलाके में 'जय श्री राम' के नारे लगाता था. 5 अगस्त 2020 को रिंकू ने 'राम मन्दिर' बनने की खुशी में इलाके में श्री राम रैली भी निकाली थी. तब भी आरोपी पक्ष के लोगों ने ऐतराज जताया था. रिंकू की मां का कहना है कि 30-40 लोग आए. लाठी, डंडे और चाकू साथ लाए थे. मेरे बेट को बहुत मारा... जब मारा था तब भी वह जय श्री राम बोल रहा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बिजनेस बंद होने को लेकर था झगड़ा : पुलिस
इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का भी बयान आया है. रिंकू शर्मा हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि 10 फरवरी को देर शाम मंगोलपुरी इलाके में एक रेस्तरां में कुछ लड़के बर्थडे पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे. वहां एक पुराने रेस्तरां बिजनेस बंद होने को लेकर झगड़ा हुआ, इसके बाद वो चले गए. उनमें से एक लड़का और झगड़े में शामिल कुछ लड़के दोबारा रिंकू शर्मा के घर के पास पहुंचे और इसी लड़ाई में रिंकू को चाकू लगा, जिससे उसकी मौत हो गई. हम हर एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं. अब तक धर्मिक जैसा मामला हमारी जांच में नहीं आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं