विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2021

राजस्थान : युवक ने हथौड़े से की मां और भाई की हत्या, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा आरोपी

राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार को 25 साल के एक युवक ने अपनी मां और छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

राजस्थान : युवक ने हथौड़े से की मां और भाई की हत्या, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा आरोपी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • वारदात के समय सो रहे थे मां और भाई
  • युवक ने हथौड़ा मारकर की दोनों की हत्या
  • आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
अजमेर:

राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार को 25 साल के एक युवक ने अपनी मां और छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस (Police) ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता और दो भाइयों समेत चार लोगों को हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस के अनुसार, घटना भिनाय कस्बे की है जहां, आरोपी अमरचंद जांगिड़ ने बृहस्पतिवार तड़के अपनी मां कमला देवी (60) और छोटे भाई शिवराज (22) पर हथौड़े से उस समय प्रहार किया, जब वे सो रहे थे.

पुलिस ने बताया कि जब उसके पिता, दो भाई और एक पड़ोसी बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी घायल कर दिया. पुलिस ने कहा, "आरोपी की मां व भाई की मौके पर ही मौत हो गई."

मधुबनी में होली के दिन 5 लोगों की हत्या के केस के मुख्य आरोपी समेत छह को बिहार पुलिस ने दबोचा

आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है. केकड़ी के वृत्ताधिकारी खींव सिंह ने कहा, "हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं." पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गए.

VIDEO: निकिता तोमर हत्याकांड : दिनदहाड़े हत्या करने वाले तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Murder, Rajasthan Police, Ajmer Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com