विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2021

राजस्थान : सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक जेल से भागे 16 कैदी

राजस्थान (Rajasthan) के फलोदी उप-कारागार के 16 कैदी सोमवार रात सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंककर भाग निकले.

राजस्थान : सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक जेल से भागे 16 कैदी
फरार कैदियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • राजस्थान में जेल से फरार हुए 16 कैदी
  • राजस्थान के फलोदी उप-कारागार का मामला
  • कैदियों को पकड़ने को शुरू किया गया अभियान
जोधपुर:

राजस्थान (Rajasthan) के फलोदी उप-कारागार के 16 कैदी सोमवार रात सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंककर भाग निकले. पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इन कैदियों में ज्यादातर लोग हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सजा काट रहे थे. उन्हें पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.

पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) अनिल कायल ने कहा कि रात साढ़े आठ बजे भोजन करने के बाद अपने बैरकों में भेजे जाने के दौरान कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया और भाग निकले. कायल ने कहा कि सभी इलाकों को सील कर दिया गया है और पुलिस के विभिन्न दल उनकी तलाश कर रहे हैं.

VIDEO: दिल्ली की मंडोली जेल में 62 साल के एक कैदी की कोरोना से हुई मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Prisoner, Jodhpur Jail, Jodhpur Police, Rajasthan Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com