विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2024

पत्नी पूजा करने गई थी मंदिर, शख्स ने मां और बेटे को जहर देकर मारा; फिर खुद कर ली आत्महत्या

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूरज राय ने कहा कि परिवार में चार सदस्य थे - तरूण चौहान, उनकी पत्नी, उनका बेटा और उनकी मां. जिसमें से तीन की मौत हो गयी है.

पत्नी पूजा करने गई थी मंदिर, शख्स ने मां और बेटे को जहर देकर मारा; फिर खुद कर ली आत्महत्या
आगरा:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार एक शख्स ने अपनी मां, 12 साल के बेटे को जहर देने के बाद खुद आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम तरुण चौहान बताया जा रहा है. उसकी पत्नी राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन करने के लिए गयी थी.  घटना के समय वो घर पर नहीं थी. पुलिस के अनुसार, परिवार की घरेलू सहायिका जब सुबह मृतक के घर पहुंची तो उसने देखा कि तरुण का शव छत से लटका हुआ है साथ ही उसकी मां और बेटे के शव बिस्तर पर पड़े हुए हैं. फिर उसने पड़ोसियों को सूचित किया जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया. 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूरज राय ने कहा कि परिवार में चार सदस्य थे - तरूण चौहान, उनकी पत्नी, उनका बेटा और उनकी मां. उन्होंने कहा, "उनकी पत्नी कल खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन के लिए गयी थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि तरुण ने पहले अपने बेटे और उसकी मां को जहर दिया और फिर आत्महत्या कर ली. घटना के कारणों की जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. 

घटना को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि तरूण की मां की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी. साथ ही परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था. एक पड़ोसी ने बताया कि "हमें नहीं पता कि वह परेशान क्यों थे. तरुण ने कुछ समय पहले पेप्सी की डीलरशिप ली थी जिसमें उन्हें भारी घाटा हुआ था. इसके बाद उसने अपने घर का  एक हिस्सा बेच दिया था. पड़ोसियों ने कहा कि लेकिन घटना के तुरंत क्या कारण थे इसकी कोई जानकारी नहीं थी. लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या उन्होंने एक रणनीति के तहत अपनी पत्नी को बाहर भेजकर आत्महत्या कीय़

ये भी पढ़ें-:

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Khatu Shyam Ji Temple, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com