दिल्ली की एक अदालत ने एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की पिछले साल 26 नवंबर की फ्लाइट में एक महिला पर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को आज जमानत दे दी. न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी. कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया थापटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि शंकर मिश्रा के खिलाफ मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा नामित गवाह अभियोजन के पक्ष में गवाही नहीं दे रहे हैं. जज ने सुनवाई के दौरान कहा, "'जिन गवाहों (जांच एजेंसी ने) का आपने नाम लिया है, वे आपके पक्ष में गवाही नहीं दे रहे हैं...शिकायतकर्ता के बयान और इला बनर्जी के (गवाह) बयान में विरोधाभास है.".
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए जमानत के आवेदन का विरोध किया था कि "इस घटना के कारण दुनियाभर में भारत की बदनामी हुई है." इस पर जज ने कहा, "यह घृणित हो सकता है लेकिन यह एक अन्य मामला है. आप इसमें न पड़ें. यह देखें कानून इससे कैसे निपटता है." अभियोजन पक्ष ने यह भी दावा किया कि शंकर मिश्रा ने जांच में सहयोग नहीं किया और उसने अपने सभी मोबाइल फोन बंद कर लिए थे. एक मजिस्ट्रियल कोर्ट ने 11 जनवरी को यह कहते हुए शंकर मिश्रा को जमानत देने से इनकार कर दिया था कि यह काम पूरी तरह से घृणित है और चेतना को झकझोरने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा पर एयरलाइन ने चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है. न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुई इस घटना को लेकर देशभर में लोगों ने नाराजगी का इजहार किया था. शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर उड़ान में एक 72 वर्षीय महिला पर पेशाब किया था. उसके इस घिनौने कृत्य के छह सप्ताह बाद उसे पिछले सप्ताह बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं