विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

बीजेपी से दो-दो हाथ करने पर ममता बनर्जी चंद्रबाबू नायडू और मायावती से खुश

पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने ने बीजेपी से मोर्चा लेने के लिए चंद्रबाबू और मायावती की प्रशंसा की

बीजेपी से दो-दो हाथ करने पर ममता बनर्जी चंद्रबाबू नायडू और मायावती से खुश
ममता बनर्जी (फाइल फोटो).
  • केंद्र सरकार के राज्यों के प्रति रुख की आलोचना की
  • पत्र को लेकर नायडू ने अमित लिए शाह को आड़े हाथों लिया
  • सपा के साथ रिश्ते कायम रखने के लिए मायावती की तारीफ
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आंध्र प्रदेश पर भाजपा नीत केंद्र सरकार के रूख को लेकर उसकी आलोचना की और कहा कि वह राज्यों को धमकाती है और दिखाती ऐसे है जैसे की धनराशि देकर उनका भला कर रही हो.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु को पत्र लिखा था लेकिन नायडु ने इसके लिए शाह को आड़े हाथों लिया था. इसी पृष्ठभूमि में ममता ने शनिवार को यह टिप्पणी की.

यह भी पढ़ें : केसीआर ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, कहा - यह संघीय मोर्चे की शुरुआत है 

नायडु के प्रति समर्थन जताते हुए ममता ने ट्वीट किया, ‘‘ चंद्रबाबू जी ने सच्चाई बयां कर दी, इसके लिए मैं उनकी प्रशंसा करती हूं. बहुत अच्छा, ऐसे कई तथाकथित नेता हैं जो झूठ फैलाते हैं. वे इसे आदत बना लेते हैं. वे राज्यों को धमकाने की कोशिश करते हैं और दिखाते ऐसा हैं जैसे कि धनराशि देकर उनका भला कर रहे हों. यह झूठा संघवाद है.’’

VIDEO : तीसरे मोर्चे की राजनीति गरमाई

राज्यसभा चुनावों में बसपा उम्मीदवार को मिली हार के बाद सपा के साथ रिश्तों पर असर नहीं पड़ने के मायावती के बयान के लिए ममता ने उनकी भी तारीफ की.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Banarjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com