पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पर भ्रम की स्थिति को दूर कर दिया है. उन्होंने शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक में शामिल होने का फ़ैसला उन्होंने काफी पहले ले लिया था. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हिस्सा लेंगे. साथ ही ममता बनर्जी ने बजट को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल और अन्य विपक्षी राज्यों की अनदेखी की गई है.
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना नई दिल्ली का दौरा एक दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया था. बनर्जी को 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होना था. यह घटनाक्रम कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों द्वारा केंद्रीय बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ कथित भेदभाव के विरोध में, 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने के फैसले के एक दिन बाद हुआ है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
बैठक में शामिल नहीं होंगे पिनराई विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे. सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विजयन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि वह नीति आयोग की बैठक में आने में असमर्थ हैं. साथ ही उन्होंने अपनी जगह केरल के वित्त मंत्री के बी बालगोपाल के शामिल होने की अनुमति मांगी.
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह पत्र केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किए जाने से काफी पहले लिखा था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को नीति आयोग की नौंवी शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. नीति आयोग की बैठक में विजयन के शामिल न होने का कारण स्पष्ट नहीं है.
तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने भी किया बैठक का बहिष्कार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है. उनका आरोप है कि केंद्रीय बजट में उनके राज्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं