विज्ञापन

मेरी पीठ पर खंजर भोका, सारे चोर भाजपा में चले गए, कभी वापस नहीं लूंगी: ममता बनर्जी

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो मैं खुद भी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में जाऊंगी.

मेरी पीठ पर खंजर भोका, सारे चोर भाजपा में चले गए, कभी वापस नहीं लूंगी: ममता बनर्जी
कोलकाता:

ममता बनर्जी ने 20 सांसदों के बागी होने और तमाम नेताओं के टीएमसी छोड़ जाने पर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि सारे चोर मुझे छोड़कर चले गए. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने टीएमसी के चुनाव चिह्न पर जीत हासिल की और फिर मेरी पीठ पर खंजर मारकर चले गए. पूर्व सीएम ने कहा कि सारे चोर भाजपा के साथ चले गए हैं और इन लोगों को मैं कभी वापस नहीं लूंगी. उन्होंने इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने का मामला भी उठाया. ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने भगवान से भी पैसों की लूट कर ली है. 

इसके अलावा ममता ने कहा कि एक दिन भाजपा की वोटों की लूट भी उजागर होगी. उन्होंने इस दौरान खुद की जासूसी का भी आरोप लगाया और कहा कि सीआईडी को इतना ऐक्टिव मैंने पहले कभी नहीं देखा. पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो मैं खुद भी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में जाऊंगी. ममता ने कहा कि मेरा उनको शुरुआत से ही समर्थन था और आगे भी बना रहेगा. बता दें कि अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने इस आंदोलन का समर्थन किया है. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात भी की है.

टीएमसी की मुखिया ने एक बार फिर से विपक्षी एकता की मांग भी दोहराई. शहीद दिवस पर आयोजित रैली में ममता ने कहा कि सीपीएम, कांग्रेस को हमारे साथ मिलकर काम करना चाहिए. भाजपा से मुकाबले के लिए हमें अपने मतभेदों को भुला देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ चल रही लड़ाई हमारे व्यक्तिगत अहंकार से बड़ी है. ममता ने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि भाजपा से मुकाबले के लिए एक हो जाएं. पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे तो कोई अहंकार नहीं है. यदि किसी को है तो उसे भी त्याग देना चाहिए और भाजपा से मुकाबले के लिए एक हो जाना चाहिए.

(PTI का इनपुट भी शामिल)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Mamata Banerjee News, Mamata Banerjee News In Hindi, Bengal News In Hindi, Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com