नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की पार्टी इकाई के अध्यक्ष के साथ पिछले दिनों कथित तौर पर हुई मारपीट की घटना का हवाला देते हुए शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और आग्रह किया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था की बहाली के लिए उचित कदम उठाए जाएं. खरगे ने पत्र में कहा कि 24 जनवरी को इंफाल में सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिस दौरान मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक केसम मेघचंद्र की पिटाई की गई.
उन्होंने दावा किया, ‘‘यह हैरान कर देने वाली घटना केंद्रीय सुरक्षा बलों और गुप्तचर सेवा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद हुई. अब तक राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय द्वारा इस घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खरगे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए पिछले दिनों मणिपुर के अपने दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि मणिपुर का समाज पूरी तरह से बंट गया है और वहां लोगों को ‘‘राहत, शांति और न्याय'' के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने पत्र में यह दावा भी किया कि मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "चुप्पी" राज्य के लोगों के साथ अन्याय है. कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि मणिपुर में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए उचित कदम उठाए जाएं.
ये भी पढ़ें:-
सुशील मोदी को फिर से अपना डिप्टी बनाना चाहते हैं नीतीश कुमार: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं