विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2019

हिंदू महासभा ने कहा- महात्मा गांधी की वजह से मारे गए हिंदू, गोडसे ना मारते तो देश के होते और टुकड़े

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी.

हिंदू महासभा ने कहा- महात्मा गांधी की वजह से मारे गए हिंदू, गोडसे ना मारते तो देश के होते और टुकड़े
पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
नई दिल्ली:

शहीद दिवस के मौके पर बुधवार को जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Death Anniversary) को पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा था, उसी वक्त हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) के नेताओं ने उनके पुतले को गोली मारी और पेट्रोल छिड़कर उसे फूंका. इतना ही नहीं इस दौरान 'गोडसे जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए. 71 साल पहले 30 जनवरी के दिन नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) नाम के हत्यारे ने अहिंसा के इस पुजारी की हत्या कर दी थी. 

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी. पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं, पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका और मिठाई बांटी. इसके साथ ही अपने साथियों से 'गोडसे जिंदाबाद' के नारे लगवाए.

महात्मा गांधी की हत्या को रिक्रिएट करने वाली हिंदू महासभा की नेता बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ

इस दौरान पूजा शकुन के पति अशोक कुमार पांडे भी वहां मौजूद थे, उन्होंने भी पुतले पर गोलियां चलाई थीं. अशोक कुमार अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. इस पर विवाद होने के बाद अशोक कुमार पांडे ने कहा कि उन्हें महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने का कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी की वजह से ही हिंदू मारे गए. उन्होंने ही देश का बंटवारा करवाया. नाथूराम गोडसे अगर महात्मा गांधी को नहीं मारते तो देश के और टुकड़े होते. गांधी ने देश को आजादी नहीं दिलवाई.' साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा से उनका कोई संबंध नहीं है, वे गोडसे के अनुयायी हैं.

बता दें, गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी हत्या का सीन रिक्रिएट करने वाली हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडे बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ दिख चुकी है. अपने फेसबुक पोस्ट में पूजा शकुन पांडे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साथ भी नजर आ चुकी है. इस फोटो को 19 मार्च 2017 को पोस्ट किया गया था, मगर अब शायद इसे हटा लिया गया है. 

हिंदू महासभा के नेताओं ने महात्मा गांधी के पुतले को मारी गोली, फिर पेट्रोल छिड़कर फूंका, लगाए 'गोडसे जिंदाबाद' के नारे, VIDEO

सोशल साइट पर वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, उसमें कहा गया है कि कुछ पुलिसकर्मी जब गश्त पर थे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग गांधी जी की तस्वीर को गोली मार हैं. जिस पुलते को गोली मारी गई, उसमें खून जैसे रंग का तरल पदार्थ रखा हुआ था, जब उसे गोली मारी गई तो वह खून उसमें से बहने लगा. पुलिस ने बताया कि जब वह उन लोगों को पड़कने गई तो वे वहां से भाग गए.

Mahatma Gandhi: 'व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, उसके चरित्र से होती है', महात्मा गांधी के दमदार कोट्स

एफआईआर में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन और उनके पति अशोक पांडे सहित 13 लोगों का नाम लिखा गया है. हालांकि, पुलिस ने अभी एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है. सीनियर पुलिस अधिकारी आकाश कुल्हारी ने कहा कि महात्मा गांधी की 71वीं पूण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी. यह घटना शहर के नौरंगाबाद के पास में एक घर की है. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. 

इन कारणों से महात्मा गांधी को 5 बार नामित होने के बाद भी नहीं मिला था शांति का नोबेल पुरस्कार

VIDEO: महात्मा गांधी की तस्वीर पर हिंदू महासभा की महिला नेता ने चलाई गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahatma Gandhi, Nathuram Godse, Hindu Mahasabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com