विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2020

'अगर पतंजलि लोगों को गुमराह करेगी तो कार्रवाई की जाएगी', कोरोनिल पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री

महाराष्ट्र के खाद्य और औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगने ने शुक्रवार को कहा कि योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लि. द्वारा तैयार की गई दवा ‘कोरोनिल’ कोविड-19 का इलाज नहीं करती.

'अगर पतंजलि लोगों को गुमराह करेगी तो कार्रवाई की जाएगी', कोरोनिल पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री
पतंजलि द्वारा बनाई गई दवा कोरोनिल से कोविड-19 का इलाज नहीं किया जा सकता: शिंगने
मुंबई:

महाराष्ट्र के खाद्य और औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगने ने शुक्रवार को कहा कि योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लि. द्वारा तैयार की गई दवा ‘कोरोनिल' कोविड-19 का इलाज नहीं करती. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पतंजलि भ्रामक दावा कर राज्य के लोगों को गुमराह करेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.  मंत्री ने कहा कि यदि कोरोनिल के उत्पादकों द्वारा गलत दावे किए जाते हैं तो राज्य के गृह विभाग की मदद से औषधि और चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

एक आधिकारिक वक्तव्य में शिंगने ने कहा कि पतंजलि द्वारा बनाई गई दवा कोरोनिल से कोविड-19 का इलाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि पतंजलि कोरोनिल को केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा के रूप में ही बेच सकती है. शिंगने यह भी कहा कि लोग दवा के नाम की वजह से भी भ्रमित हो रहे हैं. 

Video: कोरोनिल पर बोले रामदेव- मेरे जात, धर्म, सन्यास पर हमला किया गया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Minister, Rajendra Shingne, Coronil, Patanjali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com