महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Maharashtra Minister Nawab Malik) ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता ने कल तस्वीरें ट्वीट कर दावा किया था कि दो लोग उनके मुंबई स्थित घर के पास चक्कर लगा रहे थे और उनकी रेकी कर रहे थे.
मलिक, जो केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि मुंबई के ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा महाराष्ट्र को कलंकित करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है, ने अब आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें "अनिल देशमुख की तरह" फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आज उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "ऐसा लगता है कुछ लोग अनिल देशमुख की तरह मुझे भी झूठे केस में फंसाना चाहते हैं." उन्होंने कहा, "मैं मुम्बई सीपी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इसकी शिकायत कर जांच की मांग करूँगा. मेरे पास पक्के सबूत हैं कि कैसे कुछ केंद्रीय अधिकारी मुझे फंसाने की कोशिश में हैं."
समीर वानखेड़े फैमिली पर बयान नहीं देंगे नवाब मलिक, वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी अंडरटेकिंग
मलिक ने शुक्रवार को रेकी करने वाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आरोप लगाया था. उन्होंने लिखा था, "ये लोग इस गाड़ी में सवार पिछले कुछ दिनों से मेरे घर और स्कूल की 'रेकी' कर रहे हैं. अगर कोई इन्हें पहचानता हो तो मुझे जानकारी दे. जो लोग इस तस्वीर में हैं, मेरा उनसे कहना हैं कि, तुम्हें मेरी कोई जानकारी चाहिए तो आकार मुझसे मिले, मैं सारी जानकारी दे दूँगा."
'कबूल है कबूल है....' के निकाहनामा से लेकर कब्रिस्तान तक..., नवाब मलिक के समीर वानखेड़े पर नए आरोप
बता दें कि अनिल देशमुख जो NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री हैं; मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं. उस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं