विज्ञापन

मुंबई NESCO कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: आरोपी के घर से 'मर्सिडीज' लोगो वाली MDMA गोलियां जब्त, अब तक 10 गिरफ्तार 

Mumbai Concert Drugs Case: पुलिस को आरोपी विनीत गेरेलानी के घर छापे में 305 ग्राम वजन की 5 एक्स्टसी/MDMA गोलियां मिलीं हैं, जिन पर "मर्सिडीज" का लोगो छपा है. बाजार में एक गोली की कीमत ₹1500 है.

मुंबई NESCO कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: आरोपी के घर से 'मर्सिडीज' लोगो वाली MDMA गोलियां जब्त, अब तक 10 गिरफ्तार 
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Nesco Concert Drugs Case: मुंबई के नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी विनीत गेरेलानी के घर पर छापामारी के दौरान 305 ग्राम वजन की पांच एक्स्टसी गोलियां जब्त की गई हैं. इन गोलियों की एक खास पहचान यह है कि इन पर “मर्सिडीज” का लोगो छपा हुआ है. बाजार में एक गोली की कीमत लगभग 1500 रुपये बताई जा रही है.

वहीं दूसरी ओर, विनीत के वकील ने इन आरोपों को नकारते हुए दावा किया है कि ये गोलियां वहां साजिश के तहत जानबूझकर रखी गई थीं. फिलहाल पुलिस इस मामले के तार और कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी गहराई से जांच कर रही है.

ड्रग्स सप्लाई करने के लिए है कुख्यात

नेस्को ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस विभाग की वनराई पुलिस ने मुख्य मास्टरमाइंड आयुष साहित्य को गिरफ्तार कर लिया है. आयुष को रायगढ़ जिले के पोलादपुर से पकड़ा, जहां वह कई दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था. कल्याण का रहने वाला आयुष साहित्य स्थानीय हलकों में ड्रग्स सप्लाई के लिए कुख्यात माना जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह सिंथेटिक ड्रग्स, विशेष रूप से 'एक्स्टसी' गोलियों की सोर्सिंग और वितरण में केंद्रीय भूमिका निभाता था.

पुलिस हिरासत में आयुष

पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने मास्टरमाइंड आयुष सहित चार ड्रग्स डीलरों को 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. वहीं, पांच अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

ये भी पढ़ें- हीटवेव का असर: महाराष्ट्र में अब ‘अर्ली मॉर्निंग शिफ्ट' और हाइड्रेशन ब्रेक, जानिए काम का टाइम-टेबल

नेस्को कार्यक्रम का गार्ड भी गिरफ्तार

सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी विनीत गेरेलानी के घर से 305 ग्राम वजन की पांच MDMA गोलियां बरामद की गई हैं, जिन पर “मर्सिडीज” का लोगो छपा हुआ है. हालांकि, विनीत के वकील ने दावा किया कि ये गोलियां वहां फंसाने के लिए रखी गई थीं. पुलिस ने नेस्को कार्यक्रम में तैनात एक सुरक्षा कर्मी को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि, यह गार्ड नेस्को का सीधा कर्मचारी न होकर, “थर्ड पार्टी इवेंट ऑर्गेनाइजर” द्वारा नियुक्त किया गया था.

जांच में सामने आया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी आयुष साहित्य ने इसी सुरक्षा गार्ड की मदद से बिना टिकट कॉन्सर्ट के अंदर प्रवेश किया था. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने सुरक्षा गार्ड को अंदर जाने देने के लिए 1000 से 1500 रुपये की रिश्वत दी थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करने के बाद इस सुरक्षा गार्ड की पहचान की.

गार्ड की भूमिका लग रही अहम

पुलिस ने पहले सुरक्षा गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर कल शनिवार देर रात उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस सुरक्षा गार्ड ने अन्य संदिग्धों को भी इसी तरह अंदर जाने में मदद की थी. गार्ड की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है.

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Drugs Case, Nesco Center Drug Party Case, Mumbai Nesco Center Drugs, Nesco Concert Drugs, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com