महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में 18 वर्षीय व्यक्ति पर व्यक्तियों के समूह ने तब कथित तौर पर हमला किया एवं उसे प्रताड़ित किया जब उसने एक युवती के साथ रिश्ते को तोड़ने से इनकार कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार व्यक्तियों के इस समूह ने उस युवक को सिगरेट के बट से कथित तौर पर दागा. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपहरण और प्रताड़ना के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ओवैस अब्दुल रहीम खान के मुताबिक आरोपियों द्वारा उसके निजी अंगों पर लात मारी गई, एक तलवार और डंडे से हमला किया गया और 23 जनवरी को ने एक पहाड़ी से नीचे धकेला गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति किसी तरह से इसमें बच गया और उसने अपने दोस्तों को मदद के लिए बुलाया. अधिकारी ने कहा कि मामले में युवती का पिता मुख्य आरोपी हैं. उन्होंने कहा कि महिला के पिता ने ओवैस को कई बार अपनी बेटी के साथ संबंध जारी रखने के खिलाफ कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक अस्पताल में भर्ती है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं