महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने चंद्रपुर में आरोग्य शिविर कार्यक्रम में बोलते हुए नवनीत राणा और रवि राणा के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि नवनीत राणा और रवि राणा ने इस वक्त देश में अशांति का माहौल पैदा कर दिया है. मुम्बई में जानबूझकर बखेडा करते हुए अशांति फैलाई है और लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन खड़ी की है, इनका क्या मकसद है पता नही.
मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुख्यमंत्री को हनुमान चालीसा पढ़ना ही चाहिए, अगर वो नही पढ़ेंगे तो हम मातोश्री जाकर उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ाएगे. अरे तेरे बाप का क्या जाता है.... तुझे जो बोलना है बोल...जहां पढ़ना है जाके पढ़...लेकिन नहीं नहीं उद्धव ठाकरे को बोलना चाहिए, तेरे बाप का नौकर है क्या...ऐसे लोग आपस मे झगड़ा करवाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ रहे है...हर घर मे हनुमान चालीसा है लोग पढ़ते है....हिन्दू धर्म मे शादी के पहले हनुमानजी का दर्शन करते है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: NCP की महिला नेता ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, PM आवास के बाहर नमाज़, हनुमान चालीसा पढ़ने की मांगी इजाज़त
आपको बता दें कि हनुमान चालीसा विवाद में सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति रवि राणा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है. दोनों 6 मई तक जेल में ही रहेंगे. हालांकि 29 अप्रैल को बेल पर सुनवाई होनी है. साथ ही उन पर राजद्रोह का मुकदमा भी लगाया गया है. नवनीत ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. जिसके बाद से ही ये मामला काफी तूल पकड़ गया.
VIDEO: आज सुबह की सुर्खियां : 25 अप्रैल, 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं