महाराष्ट्र की सांसद नवनीत राणा की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास पर हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग वाले मामले ने पहले से ही तूल पकड़ रखा है. अब इसके जवाब में नेशनल कांग्रेस पार्टी की महिला नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास के सामने नमाज, हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, नवकार जैसे मंत्रों का पाठ करने की अनुमति मांगी. उत्तर मुंबई राष्ट्रवादी की कार्याध्यक्ष फहेमिदा हसन खान ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर समय मांगा है.
फहेमीदा हसन का कहना है कि वह हमेशा अपने घर में हनुमान चालीसा का पाठ और दुर्गा पूजा करती है. लेकिन जिस तरह से देश मे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है उसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाना आवश्यक हो गया है. उनका कहना है कि अगर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव जी ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने से रवि राणा और नवनीत राणा को फायदा दिख रहा है तो वह देश का फायदा करने पीएम मोदी के आवास दिल्ली में जाकर नमाज, हनुमान चालीसा और दुर्गा पाठ करना चाहती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ये भी पढ़ें: PM मोदी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे उद्धव ठाकरे, 80 साल की महिला शिवसैनिक से उनके घर जाकर मिले
फहेमीदा हसन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कहा कि मैं आपसे निवेदन करती हूं कि मुझे भारत के प्रिय प्रधानमंत्री के निवास के बाहर नमाज, हनुमान चालीसा, नवकार मंत्र गुरू ग्रंथ और नोविनो पढ़ने की इजाजत दी जाए. इसके साथ ही पत्र में ये भी लिखा कि कृपया करके मुझे समय और दिन के बारे में भी सूचित किया जाए.
VIDEO: पेंटिंग खरीदने को किया गया था मजबूर'- ED की चार्जशीट में राणा कपूर का दावा | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं