महाराष्ट्र के नासिक में एक ड्रग्स पार्टी (Drugs Party) का भंडाफोड़ हुआ है. छापे के वक्त पुलिस को पार्टी में 12 लड़कियों समेत 22 लोगों मिले हैं. पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ लोग फिल्मों से जुड़े हुए हैं. नासिक ग्रामीण पुलिस ने ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ कर इन 22 लोगों को हिरासत में लिया. इगत पूरी में एक निजी बंगले में यह ड्रग्स पार्टी चल रही थी. पार्टी में हुक्का और ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था.
नासिक ग्रमीण पुलिस के एसपी सचिन पाटिल ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वहां छापा मारा गया तो 10 लड़के और 12 लड़कियां मिलीं, उनमें से 6 लड़कियां फिल्मों से जुड़ी हैं जबकि एक बिग बॉस की प्रतियोगी रह चुकी है. उन्होंने आगे बताया कि अभी सभी का मेडिकल कराया जा रहा है और उसके बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में ज्यादातर सभी मुम्बई के ही रहने वाले हैं. जिसके जन्मदिन पर यह पार्टी रखी गई थी वो भी मुम्बई का कारोबारी और बुकी बताया जा रहा है. मौके पर से एक विदेशी महिला भी हिरासत में ली गई है.
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद महाराष्ट्र में ड्रग्स के खिलाफ शिकंजा कसा गया है. कई ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ड्रग्स के सिलसिले में कई फिल्मी हस्तियों से भी पूछताछ की गई है.
कुछ दिन पहले ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के मलाड इलाके में एक ड्रग्स बेकरी का खुलासा किया था. इस बेकरी में ड्रग्स केक, ड्रग्स पेस्टी बनाकर हाई प्रोफाइल पार्टी में हाई प्रोफाइल लोगों को सप्लाई किया जा रहा था.
वीडियो: मुंबई के ड्रग्स रैकेट में 'डी' कंपनी कनेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं