महाराष्ट्र की सियासत पिछले कुछ दिनों से देशभर में खूब सुर्खियां बटोर रही है. अब महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है. इसी मसले पर चर्चा के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सहकारी चीनी क्षेत्र के प्रतिनिधियों, सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता, के साथ क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक के बाद गृह मंंत्री अमित शाह दिल्ली में अपने नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में एकनाथ शिंदे और फडणवीस के साथ मिले.
चीनी क्षेत्र की बैठक में शामिल हुए भाजपा के दो नेताओं ने कहा, ‘‘शिंदे और फडणवीस ने शाह के साथ अलग बैठक की.''बैठक के बाद शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले होगा. राज्य में इस वक्त शिंदे समेत 20 कैबिनेट मंत्री हैं. महाराष्ट्र कैबिनेट की अधिकतम संख्या 43 हो सकती है. शिवसेना के ‘धनुष और तीर' चिन्ह के आवंटन के लिए पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुटों की निर्वाचन आयोग के समक्ष याचिकाओं के बारे में पूछे जाने पर, शिंदे ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके समूह को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिंदे ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग योग्यता के आधार पर इस मुद्दे पर फैसला करेगा. लोकतंत्र में बहुमत का महत्व होता है. इसलिए, हम योग्यता के आधार पर फैसले की उम्मीद करते हैं.'' इससे पहले मुंबई में फडणवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में कोई कानूनी या संवैधानिक बाधा नहीं है और वे विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले इसे करने की कोशिश करेंगे.राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पहले कहा था कि बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा.
ये भी पढ़ें : दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का दौर
ये भी पढ़ें : पेशाब कांड के बाद Air India ने फ्लाइट में शराब पीने के नियमों में किया बदलाव, कहा- जब तक क्रू-मेंबर्स...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं