मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पत्नी रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) को ट्विटर पर "मराठी राबड़ी देवी" लिखने पर बीजेपी नेता के खिलाफ पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी बीजेपी नेता जितेन गजारिया को आज दोपहर तक पुणे साइबर पुलिस के सामने पेश होना है. अगर जितेन साइबर पुलिस स्टेशन में नहीं आते हैं तो पुणे पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. वहीं, बीजेपी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए उद्धव सरकार पर पुलिस का दुरुपयोग करने और अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का आरोप लगाया.
पुणे साइबर पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है. बीजेपी के जितेन गजारिया से कल मुंबई साइबर सेल ने भी पूछताछ की थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही है. उन्होंने कहा कि जब भाजपा सांसद हेमा मालिनी के बारे में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री द्वारा अभद्र वाणी का इस्तेमाल किया जाता है तब कोई कार्रवाई नहीं होती है. वहीं, भाजपा कार्यकर्ता अपने अभिव्यक्ति के तहत यदि ट्विटर पर कुछ लिखे तो सरकार पुलिस का दुरुपयोग करते हुए उन पर कार्रवाई करती है. पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है.
READ ALSO: राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे सरकार का आग्रह ठुकराया, इस विधानसभा सत्र में नहीं होगा स्पीकर का चुनाव
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि वसूली तो वसूली, पर अपना राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए भी महाराष्ट्र की सरकार, महाराष्ट्र पुलिस और मुंबई पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. यह निंदनीय है.
वीडियो: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की तबीयत को लेकर सस्पेंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं