महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा नेताओं ने राज्य में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर अंतिम निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आज शामिल नहीं होने का फैसला किया. दरअसल, लाउडस्पीकर को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आज महाराष्ट्र सरकार ने बैठक बुलाई. ये बैठक सहयाद्री गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हो रही है. इस बैठक में बीजेपी शामिल नहीं हो रही है. बैठक में देवेन्द्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को शामिल होना था.
विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की गिरफ्तारी के पीछे सीएम उद्धव ठाकरे का हाथ है, क्योंकि राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी. उन्होंने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराया. अगर कोई हिटलर की भूमिका ले ले तो उससे बातचीत करने के बजाय लड़ना बेहतर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब PM आवास के सामने हनुमान चालीसा और नमाज़ पढ़ने की मांग, NCP की नेता ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी
भाजपा के अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने भी घोषणा की कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे.मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की जोरदार वकालत की थी. राज ठाकरे ने कहा था कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 3 मई से पहले मस्जिदों से हाई-डेसीबल लाउडस्पीकर नहीं हटाया तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे.
इससे पहले आज किरीट सोमैया भाजपा के पांच विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया पर हमले पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. मुलाकात के बाद किरीट सोमैया ने कहा कि गृह सचिव को उन्होंने राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और यहां से एक स्पेशल टीम भेजने की मांग की. सोमैया ने आरोप लगाया कि राज्य में शिवसैनिक खुलेआम मारपीट कर रहे हैं और सांसद-विधायकों को ज़मीन में गाड़ने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई और राज्य पुलिस इन मामलों में निष्पक्षता से काम नहीं कर रही है. इधर किरीट सौमेया के दिल्ली आने पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना ने कहा कि ये महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साजिश है. अगर उन्हें कोई परेशानी है तो राज्य के मुख्यमंत्री- अधिकारी से मुलाकात करनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं