महाराष्ट्र विधानसभा 2024 चुनाव परिणाम को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है. कुछ ही घंटों के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और ये साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र की सत्ता पर कौन काबिज होगा. लेकिन चुनावी नतीजों से पहले ही राज्य की राजनीति में हलचल भी है और पार्टियों ने भी बड़ी तैयारी की है. किसी ने बुक किए होटल तो किसी ने तैयार रखे हैं चॉपर. महाराष्ट्र में कहीं फिर 'खेला' ना हो जाए, इसके लिए सभी दलों ने जीतने वाले विधायकों को बचाने के लिए एक के बाद एक बैठकें कर अपना मेगा-प्लान तैयार रखा है.
पार्टियों का क्या है मेगा प्लान?
वोटों की गिनती से पहले महाराष्ट्र में वो दिलचस्प घड़ी आ गई है, जहां सभी दलों की धड़कनें तेज़ हैं. सत्ता स्थापित करने के लिए सभी दलों के भीतर हलचलें बढ़ गई हैं और उन्होंने अपना मेगा प्लान तैयार कर लिया है. उम्मीदवारों को इत्तला दे दी गई है कि विनिंग सर्टिफिकेट लेते ही मुंबई के लिए रवाना हो जाएं. जीते विधायकों को जल्दी ही मुम्बई लाया जा सके, खबरें हैं कि इसके लिए हेलीकॉप्टर और चार्टेड प्लेन भी बुक किए जा रहे हैं.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज

हेलीकॉप्टर और चार्टेड प्लेन भी बुक किए गए
एग्जिट पोल जो भी कहे, हर तरह के नतीजों के लिए तैयार महाराष्ट्र के सभी प्रमुख दल अपने अपने विधायकों को जोड़-तोड़ से बचाने की रणनीति बनाते दिखे. दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा. बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सागर बंगले में हुई बड़ी बैठक में चर्चा हुई किस तरह महायुति के जीते विधायकों को जल्दी मुम्बई लाया जाए. खबरें हैं कि हेलीकॉप्टर और चार्टेड प्लेन भी बुक किये जा रहे हैं.

चुनाव प्रचार के दौरान महायुति ने कुल 5 हेलीकॉप्टर और 4 चार्टेड प्लेन की मदद ली थी. फ्लाइट्स के अलावा..इन्ही से दूर-दराज़ के विधायकों को मुम्बई लाने में इस्तेमाल किया जाएगा. ज़रूरत पड़ने पर और भी बुक किये जायेंगे. खबर है कि महायुति के सभी जीते हुए विधायकों को कोलाबा के ताज प्रेसीडेंसी होटल में रखा जाएगा.
शिवसेना की क्या है तैयारी
शिवसेना ने अपने विधायकों की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई. परिणाम के दिन प्रवक्ताओं को पार्टी की स्थिति कैसे प्रस्तुत करनी है इसका पाठ पढ़ाया गया है. उद्धव गुट के नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं उनसे कहूँगी इतनी टेंशन मत लीजिए, होटल चॉपर बुक करने की जरूरत नहीं. उनको महाराष्ट्र की जनता 25 साल के लिए छुट्टी दे रही है. बता दें कि लोकसभा के परिणामों से जोश में आयी कांग्रेस भी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों की आस लगाये बैठी है.

कांग्रेस चुनाव परिमाण के बाद क्या कदम उठाएगी. इसको लेकर कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक हुई. रणनीति बनी कि चुने हुए विधायकों को तत्काल मुंबई कैसे लाना है. होटल में रखने से लेकर बाहरी ताकतों से चुने हुए विधायकों को दुर रखने की रणनीति पर चर्चा अहम रही. खबरें ये भी हैं कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस अपने जीते विधायकों को कर्नाटक भी भेज सकती है.
सरकार बनाने के लिए सिर्फ चार दिन का समय
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विधायकों को मुंबई कैसे लाना है. होटल में रखना है. इसपर बैठक में अहम चर्चा हुई. खबर है कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को महाराष्ट्र विधायकों की जिम्मेदारी सौंप दी है. एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी भी सुबह सुबह बैठक में अपनी रणनीतियां बनाती दिखी. सीट पर पड़े वोट, जरूरत पड़ने पर आपत्ति जताने से लेकर, वोटिंग के आंकड़े से जुड़ा फॉर्म 17C पर जानकारी जैसे मुद्दे बैठक का मुख्य एजेंडा रहे. इस बार सरकार बनाने के लिए पार्टियों के हाथ में सिर्फ चार दिन का समय होगा इसलिए सारी तैयारी वोटों की गिनती से पहले ही पूरी कर लेने की कोशिश है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं