मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को तेज रफ्तार वैन, मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कुएं में गिर गयी, जिससे मोटरसाइकिल सवार सहित 12 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है, जो लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरा था. यह हादसा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से 'एक्स' पर जारी एक पोस्ट में कहा गया, 'मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने घटनास्थल का दौरा किया और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मारे गए लोगों की संख्या 12 हो गई है.
उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि मोटरसाइकिल से टकराने के बाद वैन चालक के गाड़ी पर से नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ है.
रतलाम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज सिंह ने बताया कि वैन में 13 लोग सवार थे. उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से चार लोगों को बचा लिया गया जबकि नौ की मौत हो गई. बचाव के लिए कुएं में उतरे मनोहर नाम के एक ग्रामीण की भी मौत हो गई.'' उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मोटरसाइकिल से टकराने के बाद वैन चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया. वैन इसके बाद कुएं में जा गिरी.'' सिंह ने बताया कि बाइक सवार की भी मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना पर शोक जताया और कहा कि स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे के घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है.'
उन्होंने कहा, 'बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें. दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं