विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

मध्यप्रदेश : स्कूल में शिक्षक की मालिश करते हुए सबक याद कर रहे छात्र!

दमोह जिले के बंजारा टोला के स्कूल की तस्वीरें सामने आने के बाद शिक्षक सस्पेंड, स्कूल में कुल 19 छात्र थे, 10 ने पढ़ाई छोड़ दी

Also Read in
मध्यप्रदेश : स्कूल में शिक्षक की मालिश करते हुए सबक याद कर रहे छात्र!
प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल: देश में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई का स्तर किसी से छिपा नहीं है, लेकिन मध्यप्रदेश से जो तस्वीरें सामने आई हैं वे बताती हैं कि इस दुर्दशा के लिए न सिर्फ शिक्षक बल्कि प्रशासन भी जिम्मेदार है.
    
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बंजारा टोला के स्कूल में छात्र मालिश करते हुए सबक याद कर रहे हैं. इस प्राथमिक शाला के पास से गुजरते एक शख्स ने ये तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कीं. इस स्कूल में पहली से पांचवी तक 19 बच्चे पढ़ते थे, 10 स्कूल छोड़ चुके हैं. इन्हें पढ़ाने के लिए दो शिक्षक आते हैं.

यह भी पढ़ें : यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को हटाया गया

बच्चे शिक्षक की मालिश करते हुए सबक याद कर रहे हैं. यह तस्वीरें सामने आने पर शिक्षक सस्पेंड हो गए, जांच भी शुरू हो गई. स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा प्रारंभिक रूप से जिला शिक्षा अधिकारी को वहां जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट के आधार पर फैसला होगा. लेकिन जो तस्वीरें मीडिया में आई हैं उससे कुछ बातें सामने आ रही हैं इसलिए उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है. बाद में बच्चों व शिक्षकों का पक्ष आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में शिक्षक का कहना है उनकी सेहत खराब थी, इसलिए मसाज कराना पड़ा.

VIDEO : बच्चों से कराई जा रही मालिश 


सीएजी रिपोर्ट ने हाल में बताया कि कैसे मध्यप्रदेश में पांचवी से आठवीं तक के 80 फीसदी से ज्यादा छात्र ढंग से हिंदी नहीं पढ़ पाते जबकि 70 फीसदी से ज्यादा छात्र एक से नौ तक की गिनती गिन पाने में अक्षम हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com