विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

मध्य प्रदेश: कांग्रेस का राजभवन मार्च, पार्टी नेताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, फिर की ठंडे पानी की बौछार

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजभवन मार्च का आयोजन किया था. सुबह 11 बजे के करीब सभी नेता, कार्यकर्ता शहर के जवाहर चौक पर जमा हुए, फिर वहां से राजभवन की ओर उनका काफिला बढ़ा लेकिन पुलिस मे बीच रास्ते में उन्हें रोकने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस ने पहले उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजी फिर ठंडे पानी की बौछार की.

मध्य प्रदेश: कांग्रेस का राजभवन मार्च, पार्टी नेताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, फिर की ठंडे पानी की बौछार
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजभवन मार्च और घेराव का आयोजन किया था.
  • भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और ठंडे पानी की बौछार
  • किसानों के समर्थन में राजभवन का घेराव करने जा रहे थे कांग्रेसी
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत 20 नेता हिरासत में लिए गए
भोपाल:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में किसानों के समर्थन में और तीनों नए कृषि कानूनों (New Farm Laws) के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस (Congress) नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज और ठंडे पानी की बौछार की है. किसानों के समर्थन में ये सभी राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे. कांग्रेसी राजभवन का घेराव करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 20 नेताओं को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और कुणाल चौधरी को भी हिरासत में लिया है.

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजभवन मार्च और घेराव का आयोजन किया था. सुबह 11 बजे के करीब सभी नेता, कार्यकर्ता शहर के जवाहर चौक पर जमा हुए, फिर वहां से राजभवन की ओर उनका काफिला बढ़ा लेकिन पुलिस मे बीच रास्ते में उन्हें रोकने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस ने पहले उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजी फिर ठंडे पानी की बौछार की.

मध्य प्रदेश: रेप पीड़िता की कथित तौर पर नींद की गोलियां खाने से मौत, मामले में एक अखबार का मालिक है आरोपी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठीचार्ज केबाद कांग्रेस ने इस पर रोष जताया है और कहा है कि राज्य में शिवराज सिंह सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, —शिवराज की तानाशाही ने ब्रिटिश राज की याद दिलाई; भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर शिवराज का लाठीचार्ज, अश्रुगैस और वाटर कैनन का उपयोग करना ग़ुलामी काल में अंग्रेजों द्वारा किये दमन की याद दिलाता है. शिवराज जी, आपकी उल्टी गिनती शुरू है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Congress, Raj Bhawan Gherav And March, Water Cannon, Lathi Charge On Congress Workers In Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com