- अरुणिमा सिन्हा को मंदिर के अंदर जाने से रोका गया
- टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था अरुणिमा ने
- भूपेंद्र सिंह ने जताया अफसोस
@sinha_arunima जी आपके साथ महाकाल मंदिर में हुए व्यवहार के बारे में जानकर अफसोस हुआ।जिला प्रशासन को पूरे घटनाक्रम की जाँच के निर्देश दे दिए गए हैं।मप्र सरकार दिव्यांगों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।आप देश का गौरव हैं, भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आपका स्वागत है। https://t.co/DQw2Z8wkgz
— Bhupendra Singh (@bhupendrasingho) December 25, 2017
अरुणिमा ने बताया कि मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अर्चना चिटनिस के बुलावे पर युवाओं के एक सम्मलेन को संबोधित करने के लिए 23 दिसम्बर को बुरहानपुर गई थीं. इस दौरान थोड़ा वक़्त निकाल कर वह अगले दिन सुबह 5 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गईं. चूंकि वो मंत्री कि मेहमान थीं, लिहाज़ा मंदिर प्रशासन को अरुणिमा के आने के बारे में पहले ही बता दिया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महाकाल में रो पड़ीं एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणिमा, मंदिर की अव्यवस्था की हुई शिकार
जब अरुणिमा वहां पहुंची और मंदिर के अंदर जाने लगीं तो मंदिर के कर्मचारियों ने उन्हें यह कह कर रोक दिया कि वो लोअर, टी-शर्ट और जैकेट पहन कर मंदिर के अंदर नहीं जा सकतीं. अरुणिमा बताती हैं कि हालांकि वहां मंदिर के अंदर जाने के लिए किसी ड्रेस कोड को बारे में मंदिर में उन्हें कुछ भी लिखा हुआ नहीं दिखा.
कृत्रिम अंगों से 21,110 फीट ऊंचाई पर पहुंची अरुणिमा
इसके अलावा अरुणिमा दिव्यांग हैं और उनके पैर कृत्रिम हैं, लिहाज़ा उन्हें इन कपड़ों में ठंढ के दिनों में पैरों में आराम मिलता है. अरुणिमा ने सारी बात वहां मंदिर कर्मियों को समझाने कि पूरी कोशिश भी की पर किसी ने उनकी बातों को अहमियत नहीं दी.
वीडियो : अरुणिमा सिन्हा ने बयां किया अपना दर्द
भावुक अरुणिमा कहती हैं कि 'जब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर जाने से भगवान ने नहीं रोका लेकिन यहां भगवान के दर्शन करने से इंसानों ने रोक दिया. भगवान शंकर के दर्शन करने जब मैं महाकाल गई तो जो कुछ मुझे सहना पड़ा, वो मेरे लिए बहुत बुरा अनुभव था. मैं भगवान शिव कि भक्त हूं और महाकाल मंदिर पहुंच कर भी भगवान के दर्शन मैं नहीं कर पाऊंगी, ये सोच कर मेरी आखों में आसूं आ गए. मैंने थोड़ी जिद की तो उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को बुला लिया और मुझे जताया गया कि अगर और मैंने और जिद कि तो वो मुझे धक्का देने से भी नहीं चूकेंगे. आखिरकार, गर्भगृह तक गए बिना ही मुझे वापस जाना पड़ा. हालांकि बाद में मंदिर प्रशासन ने मुझे फ़ोन कर पूरी घटना पर खेद भी जताया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं