विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2013

एवरेस्ट फतेह कर नई मिसाल पेश करेंगी अरुणिमा सिन्हा

करीब दो साल पहले ट्रेन हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाली वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने के मिशन के लिए दिल्ली से आज रवाना हो रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: करीब दो साल पहले ट्रेन हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाली वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने के मिशन के लिए दिल्ली से आज रवाना हो रही है।

12 अप्रैल 2011 को वह लखनऊ से दिल्ली आ रही थी तभी किसी ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया था और इस हादसे में उसने अपना बांया पैर गवां दिया था। बाद में उसे कृतिम पैर लगाया गया। हादसे से उसके हौसले कमजोर नहीं हुए। जब वह 4 महीने एम्स में बिस्तर पर थी तभी उसने फैसला किया था कि वह एक दिन एवेस्ट फतह करेगी। अपने पैरों पर खड़े होने के बाद उसने टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन में एवरेस्ट फतह करने वाली बिछेंद्री पाल से ट्रेनिंग ली। वह इससे पहले लद्दाख की एक 21 हजार फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। अब तैयारी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने की है क्योंकि चैंपियन हमेशा चैंपियन होते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरुणिमा सिन्हा, एवरेस्ट, वॉली बॉल खिलाड़ी अरुणिमा, Arunima Sinha, Former National-level Volleyball Player, Everest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com