कटनी जिले में मौजूद ACC हायर सेकेंडरी स्कूल, कैमोर ने शुक्रवार यानी 29 दिसंबर को बेमिसाल उपलब्धियों के साथ अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर आयोजित शताब्दी समारोह में अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ प्रीति अदाणी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. इस दौरान दिन भर चले भव्य कार्यक्रम में स्कूल की इस लंबी यात्रा को दर्शाने वाली एक-एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग तो की ही गई साथ ही साथ कई पूर्व छात्रों को सम्मानित भी किया गया.
इस मौके पर डॉ प्रीति अदाणी ने स्कूल के इतिहास से संबंधित एक संग्रहालय का उद्घाटन किया. इस संग्रहालय में 100 वर्ष पूर्व का हाजिरी रजिस्टर,अधिकारी निरीक्षण टीप रजिस्टर और 100 वर्ष पूर्व के डेस्क बेंच, उपकरण एवं फोटो संग्रहीत हैं. डॉ अदाणी ने इसी दौरान स्कूल परिसर में पौधरोपण किया और स्कूल पत्रिका का विमोचन भी किया.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस मौके पर डॉ प्रीति अदाणी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ''शिक्षा सामाजिक प्रगति की नींव है, और एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल की सदियों पुरानी विरासत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतीक है. चूंकि स्कूल शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक मील का पत्थर है, हम समर्पित शिक्षकों और निपुण पूर्व छात्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. अदाणी फाउंडेशन इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनकर गौरवान्वित है. हम स्कूल की समृद्ध विरासत में योगदान देने के लिए तत्पर हैं.''


कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रीति अदाणी ने स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान के अलग-अलग मॉडल देखे. उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी ली. डॉ प्रीति ने अंतरिक्ष विज्ञान और पर्यावरण से संबंधित प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई. उन्होंने सभी बच्चों से चर्चा करते हुए उनको प्रोत्साहित किया. इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु मिश्रा ने कहा कि आजादी के पहले शुरू हुई इस शिक्षा क्रांति का नेतृत्व करने के लिए अदाणी फाउंडेशन के प्रति हम अपना आभार व्यक्त करते हैं. अब हम सभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं.
सन 1923 में हुई थी स्कूल की शुरुआतबता दें कि ACC हायर सेकेंडरी स्कूल की यात्रा 1923 में गौरी शंकर पांडे के नेतृत्व में केवल दो कक्षाओं के साथ शुरू हुई थी. पांडे ने 1943 तक इसके पहले प्रिंसिपल के तौर पर काम किया था. इसके बाद उनकी विरासत को कई नामचीन लोगों ने आगे बढ़ाया. यहां साल 2010 में उच्च माध्यमिक छात्रों के लिए प्रयोगशाला, एक पुस्तकालय, चार कक्षाओं और शौचालयों सहित दूसरी सुविधाओं का निर्माण हुआ. राज्य की मेरिट सूची में छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को उजागर किया. साल 2017 में प्रिंसिपल की भूमिका संभालने वाले सुधांशु मिश्रा के नेतृत्व में स्कूल लगातार आगे बढ़ रहा है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं