विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2025

सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में ऐश्वर्या ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा...

ऐश्वर्या राय बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं. सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी के भव्य समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंच से एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक भाषण दिया

सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में ऐश्वर्या ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा...
आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में ऐश्वर्या राय
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं.  सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी के भव्य समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंच से एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक भाषण दिया. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. ऐश्वर्या ने प्रधानमंत्री मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा, 'आपकी उपस्थिति इस पवित्र अवसर को और भी पावन बना रही है. स्वामी जी का संदेश था कि सच्चा नेतृत्व सेवा है और मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा है. मैं विनम्रता से कह सकती हूं कि यह दिव्य संदेश मैंने हमेशा हृदय में रखा और जीवन में उतारा है.'

ऐश्वर्या ने स्वामी जी के प्रसिद्ध पांच ‘D' Discipline (अनुशासन), Dedication (समर्पण), Devotion (भक्ति), Determination (दृढ़ संकल्प) और Discrimination (विवेक) की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि स्वामी जी हमेशा कहते थे, 'शिक्षा जीविका के लिए नहीं, जीवन के लिए होनी चाहिए. सत्य साईं शिक्षा प्रणाली इसका जीवंत उदाहरण है.' उन्होंने सत्य साईं सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की मुफ्त विश्वस्तरीय चिकित्सा, आंध्र, कर्नाटक व तमिलनाडु में करोड़ों लोगों तक पहुंचाई गई पेयजल योजना और विश्व भर में आपदा राहत कार्यों का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने कहा, 'हाथ जो सेवा करते हैं, वे प्रार्थना करने वाले होंठों से भी पवित्र हैं.'

बालविकास के अपने दिनों को याद करते हुए ऐश्वर्या ने कहा, 'बालविकास कोई साप्ताहिक कक्षा नहीं थी, यह तो वह पवित्र स्थान था जहां सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा को केवल पढ़ाया नहीं, जीया जाता था.' अंत में उन्होंने स्वामी जी के अमर संदेश को दोहराया: “सबको प्यार करो, सबकी सेवा करो. केवल एक ही जाति है, मानवता. केवल एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म. केवल एक ही भाषा है, हृदय की भाषा. और केवल एक ही ईश्वर है, जो सर्वत्र व्याप्त है.'

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, PM Narendra Modi, Centenary Celebrations Of Sri Sathya Sai Baba In Andhra Pradesh, Sri Sathya Sai Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com