विज्ञापन

संकट के बीच भारत आ रहा LPG टैंकर, एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज

संकट के बीच भारत आ रहा LPG टैंकर, एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज
सांकेतिक तस्वीर.

भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा है कि एक और LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहा है और भारत की ओर बढ़ रहा है. यह जहाज फारस की खाड़ी से सुरक्षित रूप से निकल गया है और होर्मुज को पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि इस जहाज को भारत सुरक्षित लाने के लिए नेवी एस्कॉर्ट करेगी.

सूत्रों ने बताया कि LPG टैंकर 'NV Sunshine' होर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहा है और कुछ दिन में भारत पहुंच सकता है. यह भारत जा रहा है 15वां LPG टैंकर है, जो फारस की खाड़ी से सुरक्षित रूप से निकल गया है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि यह जहाज भारत की ओर बढ़ रहा है. इसे भारत की ओर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने के लिए भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियों का पूरा सहयोग दिया जा रहा है.

यह टैंकर ऐसे समय आ रहा है, जब कुछ घंटे पहले ही भारत में ईरानी दूतावास आए ईरान के उप विदेश मंत्री डॉ. काजेम गरीबाबादी ने कहा था कि भारत के और जहाजों को रास्ता दिया जा सकता है. बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर अमेरिका अपनी नाकाबंदी हटाता है और ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियां जारी करता है, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार है.

भारत के साथ संबंधों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, 'भारत एक मित्र देश है, जिसके लिए हमने अब तक 11 जहाजों को गुजरने की इजाजत दी है. हम और ज्यादा जहाजों को रास्ता देने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि सभी जहाजों को अनुमति देना संभव नहीं होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पारदर्शी शुल्क लगाया जाएगा.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com