Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: रेयान रिकेल्टन के नाबाद शतक पर ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन की पारियों ने पारी फेरा और सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद इस जीत के बाद जहां अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं मुंबई की प्लेऑफ की संभावनाओं को करारा झटका लगा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई ने स्कोरबोर्ड पर 243 टांगे थे, इसके जवाब में हैदराबाद ने सिर्फ 8 गेंद रहते ही मुकाबला अपने नाम किया. (Scorecard)
मुंबई से मिले 244 के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 129 रन जोड़े. अभिषेक 24 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड 30 गेंदों में 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए.
इस टीम ने 133 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 80 रन जुटाकर टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया. नीतीश 21 रन बनाकर आउट हुए. यहां से क्लासेन ने सलिल अरोड़ा के साथ 14 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई. क्लासेन 30 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सलिल ने 10 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 30 रन की नाबाद पारी खेली.
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए. इस टीम को विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की. जैक्स 22 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए. कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव (5) का विकेट भी गिर गया. टीम ने 110 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया था. यहां से रिकेल्टन ने नमन धीर (22) के साथ 55 रन, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या (31) के साथ 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. रिकेल्टन 55 गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 123 रन बनाकर नाबाद रहे.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमे
मुंबई इंडियंस: रयान रिकलटन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफ़र और अश्विनी कुमार.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हाइनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और इशान मलिंगा.
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: हैदराबाद 6 विकेट से जीता
वानखेड़े की बैटिंग फ्रेंडली पिच, रेयान रिकेल्टन ने शतकीय पारी खेली. मुंबई ने बोर्ड पर 243 टांगे, लेकिन अभिषेक और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के सामने यह स्कोर भी छोटा नजर आया. मुंबई ने बीच में अभिषेक, ईशान और ट्रेविस हेड का विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन हेनरिक क्लासेन और रेड्डी ने मैच को पूरी तरह से हैदराबाद के पक्ष में ला दिया. रेड्डी आउट हुए तो सलिल आए और उन्होंने मुकाबले को पूरे 20 ओवर ङी नहीं जाने दिया. यह हैदराबाद की आईपीएल इतिहास की 100वीं जीत है.
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: स्कोर बराबर
हार्दिक का सलिल ने चौके के साथ स्वागत किया था. जबकि इसके बाद अगली गेंद पर छक्का लगाया है. अब स्कोर बराबर है. हैदराबाद को जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए.
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: नो लुक सिक्स
सलिल अरोड़ा ने बुमराह को नो लुक सिक्स लगाया है. बुमराह इस सीजन अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. बुमराह ने 4 ओवर में 54 रन दिए हैं. हैदराबाद को 12 गेंद में जीत के लिए 11 रन चाहिए. 244 का लक्ष्य भी छोटा है अब आईपीएल में.
18.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 220/4
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: 18 में चाहिए 24
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 18 गेंदों में 24 रन चाहिए. कप्तान हार्दिक पांड्या को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या किया जाए. ओस काफी अधिक है. गेंद गीली है. मुंबई के कैंप में चेहरे लटके हुए हैं. फैंस मायूस हैं. पूर्व कप्तान मायूस हैं. किसी भी समझ नहीं आ रहा है क्या क्या किया जाए. अगला ओवर बुमराह फेंकने आएंगे. मुंबई को इस ओवर में विकेट चाहिए होगा, वो भी क्लासेन का.
17.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 220/4
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: रेड्डी आउट
हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव ने कैच किया. नीतीश कुमार रेड्डी को जाना होगा. गेंद काफी ऊंची गई, लेकिन दूरी नहीं थी. सूर्यकुमार यादव ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर अच्छा कैच लिया. शॉर्ट गेंद थी. रेड्डी पुल के लिए थोड़ा जल्दी चले गए. रेड्डी 17 गेंदों में 21 रन बनाकर लौटे. मुंबई को यहां पर क्लासेन का विकेट चाहिए.
16.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 213/4
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: 24 में चाहिए 32
क्लासेन ने अपनी फिफ्टी पूरी की. गजनफर का छक्के से स्वागत किया था और उसी गेंद पर फिफ्टी पूरी की थी. इसके बाद चौथी गेंद पर रिवर्स हिट के जरिए छक्का लगाया. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर रेड्डी ने चौका लगाया. अब हैदराबाद को 24 गेंदों में जीत के लिए 32 रन चाहिए. हैदराबाज का स्कोर 200 पार हुआ.
16.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 212/3
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: 30 में चाहिए 51
ट्रेंट बोल्ट का बेहतरीन ओवर. सिर्फ 4 रन दिए हैं. अब जरूरी रन रेट 10.20 का है. क्लासेन एक छोर से मार रहे हैं, लेकिन रेड्डी एंकर रोल निभा रहे हैं. क्लासने अपनी फिफ्टी से एक सिर्फ एक शॉर्ट दूर हैं. अब हैदराबाद को 30 गेंदों में जीत के लिए 51 रन चाहिए.
15.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 193/3
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: 36 में चाहिए 55
जब तक क्लासेन हैं क्रीज पर, तब तक मुंबई यह मैच नहीं जीत पाएगी और वो हर ओवर के साथ मुंबई से मैच दूर लेते जा रहे हैं. जरूरी रन रेट 9.16 का है, जबकि मौजूदा रन रेट 13.50 का है. क्लासेन अर्द्धशतक के करीब बढ़ रहे हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. बुमराह के ओवर की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने छक्का जड़ा.
14.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 189/3
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: हार्दिक का बढ़िया ओवर
हार्दिक पांड्या का बढ़िया ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 8 रन दिए हैं. हालांकि, हैदराबाद अभी भी रन चेज में मुंबई से काफी आगे है. मुंबई को मैच में वापसी के लिए जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा और उन्हें क्लासेन का विकेट लेना होगा. हैदराबाद को अब 42 गेंद में जीत के लिए 68 रन चाहिए.
13.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 168/3
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: 4,1,1,4,4,4...थम नहीं रहे क्लासेन
हेनरिक क्लासेन का बल्ला थम नहीं रहा है. पिछले ओवर में उन्होंने चार चौके लगाए हैं. ओवर से 18 रन आए हैं. हैदराबाद को जीत के लिए अब 48 गेंद में जीत के लिए 76 रन चाहिए. मौजूदा रन रेट 14 का है, जबिक जरूरी रन रेट 9.50 का है. मैच काफी स्लो है, लेकिन जिस रफ्तार से हैदराबाद की बैटिंग जारी है, उससे लग रहा है कि मैच पूरे 20 ओवर नहीं जाएगा.
12.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 168/3
MI vs SRH Live Score, IPL 2026: क्लासेन का प्रहार
नीतीश रेड्डी ने चौके से गजनफर का स्वागत किया, लेकिन उसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर क्लासेन ने चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर में 16 रन आए हैं. हैदराबाद ने 150 का आंकड़ा छू लिया है.
11.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 150/3
MI vs SRH Live Score: 60 में चाहिए 110 रन
क्या मुंबई ने मैच में वापसी कर ली है? लगता तो ऐसा ही है. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए और हेड का विकेट भी. हालांकि, हैदराबाद के लिए जरूरी रन रेट अभी भी 11 का ही है जबकि मौजूदा रन रेट 13.40 की है. क्रीज पर रेड्डी और क्लासेन की जोड़ी है, जो इस सीजन टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ रही है. मुंबई के गेंदबाजों को इस बढ़ रहे दवाब का फायदा उठाना होगा.
10.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 134/3
MI vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड आउट
हार्दिक पांड्या ने ट्रेविस हेड को शिकार बनाया. विल जैक्स ने कैच आउट किया. लगातार तीसरा विकेट. हार्दिक ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल बॉल डाली, हेड को ड्राइव के लिए ललचाया. यह लो फुल-टॉस थी, लेकिन लेफ्ट-हैंडर को ड्राइव पर ज़रूरी एलिवेशन नहीं मिला. गेंद को हवा में और एक्स्ट्रा-कवर के बाईं ओर स्कूप किया - विल जैक्स ने सेफ कैच किया. ट्रेविस हेड 30 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्के लगाकर 76 रन बनाकर आउट हुए.
9.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 133/3
MI vs SRH Live Score: ईशान किशन आउट
ईशान किशन आउट. ग़ज़नफ़र हैट्रिक पर हैं. लगातार दूसरी गेंद और विकेट आया. स्लाइडर की तरह, लेफ़्ट-हैंडर के लिए अंदर आई, कट पर किशन को जगह नहीं मिली अंडर-एज लगा और गेंद स्टंप्स से टकराई.
8.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 129/2
MI vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा आउट
चलिए अभिषेक शर्मा को जाना होगा. इस बार कैच लेने में कोई गलती नहीं हुई. ट्रेंट बोल्ट ने कैच लपका. ग़ज़नफ़र ने साझेदारी तोड़ी है. मुंबई राहत की सांस ले सकता है. ऑफ़ स्टम्प के बाहर अच्छी तरह से टॉस हुई और अभिषेक खुद को रोक नहीं पाए. वह इसे ऑन-साइड पर स्लॉग करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका शेप बिगड़ गया और बॉल ऑफ़-साइड की तरफ़ चली गई - बोल्ट अपनी बाईं ओर गए और आसान कैच पकड़ा. अभिषेक 24 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों के दम पर 45 रन बनाकर आउट हुए.
8.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 129/1
MI vs SRH Live Score: हार्दिक का अच्छा ओवर
MI vs SRH Live Score: हार्दिक पांड्या का अच्छा ओवर रहा. उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए हैं. जिस तरह से अभिषेक और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी कर रहे हैं, 11 रन भी एक ओवर में अच्छे दिख रहे हैं. ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड ने छक्का जड़ा है.
8.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 126/0
MI vs SRH Live Score: 7 ओवर में हैदराबाद 100 पार
अभी सिर्फ 7 ओवर हुए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद ने 100 का स्कोर पार कर लिया है. पिछले ओवर से 23 रन आए हैं. ट्रेविस हेड 65 के स्कोर पर खेल रहे हैं और गेंद ली हैं सिर्फ 23. इस जोड़ी को कैसे कंट्रोल करना है, किसी भी गेंदबाज को समझ नहीं आ रहा है.
7.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 115/0
MI vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड का पचासा
ट्रेविस हेड ने सिर्फ 20 गेंदों नें फिफ्टी लगाई है. हैदराबाद का स्कोर 100 पार हुआ. मुंबई के खेमे में किसी को समझ नहीं आ रहा है कि इस जोड़ी को कैसे रोका जाए. 244 का टारगेट भी अभी छोटा लग रहा है.
MI vs SRH Live Score: बुमराह की बहुत महंगी वापसी!
बुमराह पावर-प्ले का ओवर लेकर आए...दो छक्के और 1 चौका खा गए..दे बैठे 18 रन...बहुत ही महंगी वापसी...पावर-प्ले में शतक से सिर्फ 8 रन कम हैं हैदराबाद के....वाह...वाह !
5.6 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 92/0
MI vs SRH Live Score: बुमराह का स्वागत छक्के से !!
बुमराह फिर से अटैक पर आए...पहली ही गेंद...छक्का...ऐसा छक्का तो हेड ही मार सकते हैं, अभिषेक तो नहीं..स्टेडियम के पार...मानो पूरी की पूरी ताकत झोंक दी हेड ने...सीम से गेंद आई थी..लेकिन हेड के मनपसंद जोन में....स्टेडियम पार कर गई
MI vs SRH Live Score: गजनफर की एंट्री..जीवनदान!
पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर नमन धीर ने आसान कैच छोड़ दिया ट्रेविस हेड का...तुलनात्मक रूप से स्पिनर का बेहतर ओवर..दिए 12 रन
4.6 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 74/0
MI vs SRH Live Score: विल जैकस आए, मिली पूरी सजा !
विल जैक्स आए...3 चौके और 1 छक्का खा गए..ओवर में दे डाले 19 रन...
3.6 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 62/0
MI vs SRH Live Score: हेड ने खोल दिया बोल्ट !!
ट्रेविस हेड ने तीन छक्के जड़कर ट्रेंट बोल्ट के पेंच खोल दिए..! ओवर में 18 रन..
2.6 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 43/0
MI vs SRH Live Score: दूसरी ही गेंद पर अभिषेक का छक्का
MI vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा ने मैच की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया. मैच की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया. पहले ओवर से 11 रन आए हैं.
1.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 11/0
MI vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरु
सनराइजर्स हैदराबाद ने रन चेज शुरू कर दिया है. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी मौजूद है. 244 का लक्ष्य हैदराबाद के लिए मुश्किल नहीं है.
MI vs SRH Live Score: हैदराबाद को 244 का लक्ष्य
पारी की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका आया और मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 244 का लक्ष्य दिया है. रिकेल्टन 123 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. प्रफुल्ले हिंगे के आखिरी ओवर में विकेट तो आया लेकिन उन्होंने 14 रन भी दिए. क्या अभिषेक और ट्रेविस हेड के तूफान को मुंबई के गेंदबाज रोक पाएंगे?
20.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 243/5
MI vs SRH Live Score: तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा आउट हुए. क्लासेन ने कैच लपका. हिंगे 7 रन बना पाए. 3 गेंद बाकी और इसके लिए रॉबिन मिंज आ रहे हैं. मुंबई 250 तो नहीं पहुंच रही है आज. फुल गेंद थी ऑफ साइड के बाहर.
19.3 ओवर: मुंबई इंडियंस 232/5
MI vs SRH Live Score: आखिरी ओवर बाकी
अब आखिरी ओवर बाकी है. शाकिब ने अपने इस ओवर में सिर्फ 8 रन दिए. ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया. इसके बाद छक्का लगाया, लेकिन फिर अच्छी वापसी की और बाकी की 4 गेंदों में 2 रन दिए. डेथ ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है.
19.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 229/4
MI vs SRH Live Score: हार्दिक पांड्या आउट
हार्दिक पांड्या आउट हुए. शाकिब आए और उन्होंने क्लासेन के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया. लॉन्ग-ऑफ पर यह एक आसान कैच. गेंद फुल थी और ऑफ से काफी दूर थी, स्लॉट में और हार्दिक लॉफ्टेड ड्राइव के लिए तैयार हो रहे. वह पीछे झुके और लॉफ्टेड ड्राइव पर सब कुछ फेंक दिया, लेकिन ऐसा करते समय, वह अपना संतुलन खो बैठे और लॉन्ग-ऑफ पर आउट हो गए. हार्दिक पांड्या 15 गेंदों नें 31 रन बनाकर लौटे. पारी के दौरान 2 चौके और दो छक्के लगाए.
18.1 ओवर: मुंबई इंडियंस 221/4
MI vs SRH Live Score: अब 12 गेंद बाकी
पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का खाने के बाद मलिंगा की अच्छी वापसी रही. देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है कि आखिर रिकेल्टन और हार्दिक की जोड़ी इन 12 गेंदों में क्या गुल खिलाती है. हार्दिक का स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का है.
18.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 221/3
MI vs SRH Live Score: कमिंस का अच्छा ओवर
पैट कमिंस का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. एक छोर से हार्दिक हैं और दूसरे छोर से रिकेल्टन. देखना दिलचस्प होगा कि क्या हैदराबाद मुंबई को 250 के अंदर रोक पाती है, अगर यह हो गया तो गेंदबाजों की डेथ ओवरों में अच्छी वापसी होगी.
17.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 208/3MI vs SRH Live Score: 4,1,4,6,4,2... 4 ओवर बाकी अब
अब सिर्फ 4 ओवर बाकी हैं. अभी एक छोर से हार्दिक पांड्या प्रहार कर रहे हैं तो दूसरे छोर से रेयान रिकेल्टन. प्रफुल्ल को इस ओवर में भी मार पड़ी है. 21 रन लुटाए हैं. मुंबई 24 गेंदों में कितने रन बटोरती है, देखना मजेदार होगा, क्या आज पहले बैटिंग करते हुए सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनापाएगी मुंबई. हार्दिक और रिकेल्टन को प्रहार करना होगा. मुंबई का स्कोर 200 पार हो चुका है.
16.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 202/3
MI vs SRH Live Score: मुंबई के लिए सबसे तेज शतक
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज़ शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 44 - रयान रिकेल्टन बनाम SRH, वानखेड़े, 2026
- 45 - सनथ जयसूर्या बनाम CSK, वानखेड़े, 2008
- 45 - तिलक वर्मा बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
- 47 - कैमरून ग्रीन बनाम SRH, वानखेड़े, 2023
- 49 - सूर्यकुमार बनाम GT, वानखेड़े, 2023
रेयान रिकेल्टन का शतक हुआ. 44 गेंदों पर सेंचुरी आई. यह मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है. पारी के दौरान 8 चौके और 7 छक्के जड़े हैं. मुंबई का रन रेट 12 से अधिक का है. टीम की नजरें 250 के टोटल पर होगी.
15.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 181/3
MI vs SRH Live Score: मुंबई को तीसरा झटका
मुंबई को तीसरा झटका लगा है. प्रफुल्ले हिंगे ने शिकार किया. पैड्स पर स्लोअर बॉल. फ्लिक करने गए. इम्पैक्ट पर बैट मुड़ गया. गेंद डीप मिड विकेट पर गई, जहां हर्ष दुबे ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की.
13.4 ओवर: मुंबई इंडियंस 165/3
MI vs SRH Live Score: मलिंगा का अच्छा ओवर
मलिंगा का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 7 रन आए हैं. जहां एक तरफ हैदराबाद के सभी गेंदबाजों को मार पड़ रही है. मलिंगा ने अपने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए हैं. पिछले ओवर में उन्होंने बाउंड्री नहीं खाई है.
13.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 163/2
MI vs SRH Live Score: मुंबई 150 पार
मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 पार हुआ. पिछले ओवर में उन्होंने दो छक्के जड़े हैं. हर्ष दुबे का छक्के के साथ स्वागत किया था और फिर ओवर की दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा. ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर ने चौका लगाया. इस ओवर से 19 रन आए हैं.
12.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 156/2
MI vs SRH Live Score: रिकेल्टन शतक की ओर
रेयान रिकेल्टन शतक की ओर हैं. पिछले ओवर में भी उन्होंने दो बाउंड्री बटोरी है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. मुंबई का स्कोर 150 के करीब है और जिस तरह से टीम बल्लेबाजी कर रही है, वो 250 का स्कोर भी पार कर सकती है. हैदराबाद के गेंदबाजों को समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए.
11.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 137/2
MI vs SRH Live Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवरों का गेम पूरा हुआ. क्रीज पर नमन धीर और रेयान रिकेल्टन मौजूद है. रिकेल्टन ने ओवर की चौथी और आखिरी गेंद पर चौका लगाया. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. रिकेल्टन धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. भले ही मुंबई ने दो विकेट गिरा दिए हो, लेकिन उन्होंने रनों की गति को कम नहीं होने दिया है. मुंबई का रन रेट 12 से अधिक का है. अगर ऐसे ही मुंबई खेलती रही तो वह आासानी से 250 का स्कोर कर सकती है आज.
10.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 124/2
MI vs SRH Live Score: सूर्यकुमार 5 रन बनाकर आउट
सूर्यकुमार यादव को जाना होगा. सिर्फ 5 रन बना पाए.अभिषेक ने कैच लपका. सूर्यकुमार यादव का खराब पैच जारी है. शॉर्ट डिलवरी थी, स्काई पुल करने के लिए गए. गेंद ऊंची उठी और फाइन लेग पर गई. अभिषेक अपने लेफ्ट में गए और आसान कैच लिया. स्काई को भरोसा ही नहीं हुआ कि क्या हुआ है. 5 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए.
8.3 ओवर: मुंबई इंडियंस 110/2
MI vs SRH Live Score: 23 गेंदों में रिकेल्टन की फिफ्टी
रेयान रिकेल्टन ने फिफ्टी ठोकी. 23 गेंदों में यह अर्धशतक आया है. छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया है. रिकेल्टन अभी तक 5 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं.
7.5 ओवर: मुंबई इंडियंस 108/1
MI vs SRH Live Score: मुंबई को पहला झटका
चलिए नीतीश रेड्डी आए और विकेट लाए. विल जैक्स को जाना होगा. इशान किशन ने कैच किया. नीतीश रेड्डी ने हैदराबाद को ब्रेकथ्रू दिलाया. हैदराबाद को इस विकेट की तलाश थी. जैक्स ने अपने शरीर से दूर ड्राइव करने की कोशिश की. स्विंग बॉल बाहरी किनारे से लगी और इशान किशन के पास गई. विल जैक्स 22 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 46 के स्कोर पर पवेलिन लौटे.
7.1 ओवर: मुंबई इंडियंस 93/1
MI vs SRH Live Score: बाउंड्री की बरसात हो रही
वानखेड़े में बाउंड्री की बरसात हो रही है. विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन की जोड़ी ने मुंबई का स्कोर 100 के करीब पहुंचा दिया है. दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. पिछले ओवर में पहले विल जैक्स ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर रिकेल्टन ने चौका जड़ा. इस ओवर से भी 15 रन आए हैं.
7.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 93/0
MI vs SRH Live Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. इस ओवर से 18 रन आए हैं. इस बार रेयान रिकेल्टन ने बाउंड्री की बरासत की. ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया. फिर तीसरी गेंद पर छक्का लगाया. जबकि ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा. रेयान और विल जैक्स ने टीम को तूफानी शुरुआत दिला चुकी दी है.
6.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 78/0
MI vs SRH Live Score: 6,0,0,6,0,4... मुंबई 50 पार
मुंबई का स्कोर 50 पार हुआ. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी हैं. ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्स ने छक्का लगाया. इसके बाद चौथी गेंद पर भी छक्का जड़ा फिर ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. इस ओवर से 16 रन आए हैं.
5.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 60/0
MI vs SRH Live Score: मलिंगा का अच्छा ओवर
इशान मलिंगा का अच्छा ओवर रहा. जहां पिछले दो ओवर में गेंदबाजों की पिटाई हुई, इस दौरान उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए ओवर से. मुंबई का नेट रन रेट 11 से अधिक का है. मुंबई का स्कोर 50 के करीब है.
4.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 44/0
MI vs SRH Live Score: धुआंधार बल्लेबाजी जारी
विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन की धुआंधार बल्लेबाजी जारी है. इस बार पैट कमिंस को मार पड़ी है. रिकेल्टन ने ओवर की शुरुआत चौके के साथ की. इसके बाद अगली गेंद पर फिर चौका जड़ा. जबकि पांचवीं गेंद पर विल जैक्स ने चौका लगाया.
3.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 37/0
MI vs SRH Live Score: प्रफुल्ल हिंगे की पिटाई हुई
प्रफुल्ले हिंगे की पिटाई हुई है. रिकेल्टन ने छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की. इसके बाद विल जैक्स ने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. मुंबई की अच्छी शुरुआत.
2.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 21/0
MI vs SRH Live Score: कॉली पट्टी बांधकर उतरी है मुंबई
पहला ओवर पूरा हुआ. पैट कमिंस ने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर विल जैक्स ने चौका जड़ा है. कमिंस का अच्छा पहला ओवर.
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आज बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. मुंबई इंडियंस की तरफ से बयान आया है सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी का आकस्मिक निधन हुआ है. मुंबई मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आज परिवार की याद में और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए काली बांह की पट्टी पहनकर उतरे हैं.
1.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 6/0
MI vs SRH Live Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. मुंबई के लिए नई ओपनिंग जोड़ी है. विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन मौजूद हैं. गेंद कमिंस के साथ में नजर आ रही है. मुंबई की नजरें पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरने की होगी. हैदराबाद शुरुआती ओवरों में ही झटके देने की होगी.
MI vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रयान रिकलटन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफ़र और अश्विनी कुमार.
इम्पैक्ट सब : मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत और राज बावा
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हाइनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और इशान मलिंगा.
इम्पैक्ट सब : आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, शिवांग कुमार और हर्षल पटेल.
MI vs SRH Live Score: क्या बोले पैट कमिंस
पैट कमिंस ने कहा,"हम बॉलिंग करते, थोड़ा अजीब लग रहा है. आपको अपनी उम्मीदें बदलनी होंगी, यह पिच आपसे कुछ अलग करने को कह सकती है. इस समय, बस एक बदलाव. शिवांग की जगह हर्ष दुबे आए हैं. उम्मीद है, टीम मेरी बात पर भरोसा करेगी, क्योंकि मैं बॉलिंग करता हूं, इसलिए जानकारी ले लेता हूं."
MI vs SRH Live Score: क्या बोले हार्दिक पांड्या
टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने कहा,"हम पहले बैटिंग करेंगे. पिच अच्छी लग रही है, हवा चल रही है और थोड़ी ठंड भी है. मुझे नहीं लगता कि ओस कोई फैक्टर होगी. हमारे लिए रीसेट करना और ज़्यादा कॉम्प्लिकेटेड न होना ज़रूरी था, हमने कुछ नेट सेशन किए. अब गेम के लिए तैयार हैं. मिचेल बदकिस्मत रहे, और आज क्विनी भी, उन्हें कलाई में चोट लगी थी. कुछ बदलाव हैं: रिकेल्टन आए हैं, मिंज आए हैं. रोहित को कुछ और गेम बाहर रहना होगा, वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह उतने अच्छे नहीं हैं."
MI vs SRH Live Score: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित शर्मा आज भी नहीं खेल रहे हैं और उन्हें कुछ और मैच बाहर रहना पड़ सकता है.
MI vs SRH Live Score: हैदराबाद मजबूत स्थिति में
सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच खेले हैं और 5 जीते हैं जबकि 3 में उसे हार मिली है. हैदराबाद के 10 अंक हैं और अगर वह आज जीत जाती है तो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी.
MI vs SRH Live Score: मुंबई के लिए जीत जरूरी
मुंबई मौजूदा समय में अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. उसने 7 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 में उसे जीत मिली है. मुंबई को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने बचे हुए बाकी सभी मुकाबले जीतने होंगे. मुंबई अगर बचे सभी मैच जीत जाती है तो उसते अधिकतम 18 अंक होंगे.
MI vs SRH Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेल्टन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडू मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार
MI vs SRH Live Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज आईपीएल के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला खेला जाना है और इस मुकाबले में नजरें पर इस पर होंगी कि क्या रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं या नहीं. थोड़ी देर में टॉस होने वाला है और हमें इसका पता चल जाएगा.