विज्ञापन

कांटाबांजी शर्मसार: केंदू पत्ता बीनने गई नाबालिग का अपहरण-रेप, 5 दिन बाद बरामद, दो बच्चों का पिता गिरफ्तार

ओडिशा के बलांगीर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ केंदू पत्ता बीनने गई एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने पांच दिनों की तलाश के बाद बच्ची को बरामद कर आरोपी श्रीकांत बनचोरा को गिरफ्तार कर लिया है.

कांटाबांजी शर्मसार: केंदू पत्ता बीनने गई नाबालिग का अपहरण-रेप, 5 दिन बाद बरामद, दो बच्चों का पिता गिरफ्तार

ओडिशा के बलांगीर जिले के कांटाबांजी से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मुरलीबहल पुलिस रेंज में दो बच्चों के पिता श्रीकांत बनचोरा को नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बच्ची को 5 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया.

क्या है पूरा मामला?

23 अप्रैल को नाबालिग लड़की पास के जंगल में केंदू पत्ता इकट्ठा करने गई थी. शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने जंगल और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की. बच्ची का पता न चलने पर 24 अप्रैल को परिवार ने मुरलीबहल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस कार्रवाई: 5 दिन बाद बरामद

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की. तलाश के दौरान पता चला कि नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीकांत बनचोरा को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची को सुरक्षित बरामद कर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकांत बनचोरा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद दो बच्चों का पिता है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

मामले पर पुलिस का बयान

लक्ष्मी नारायण मरांडी (SDPO, कांटाबांझी) ने कहा कि 24 अप्रैल को मुरलीबहाल पुलिस स्टेशन में केस नंबर 80/2026 दर्ज होने पर परिवार वालों की गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर हमने जांच शुरू की और 25 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता को बचाया और ज़रूरी फॉर्मैलिटीज़ पूरी कीं और पीड़िता का बयान दर्ज किया. फिर हमें पता चला कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ ज़बरदस्ती रेप किया. फिर हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और POCSO ACT के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट भेज दिया.

ओडिशा कंकाल कांड: झुकना पड़ा सिस्टम को, बैंक ने घर जाकर सौंपे पैसे, रेड क्रॉस ने भी की मदद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com