एलपीजी गैस की कमी की खबरों ने आम जनता में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर चिंता उत्पन्न कर दी है. इंडक्शन कुकरटॉप और इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग अचानक बढ़ने से कई मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं. ई‑कॉमर्स वेबसाइटों पर इंडक्शन कुकरटॉप की उपलब्धता कम हो गई है और डिलीवरी में 10 से 15 दिन लग रहे हैं.