विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2023

महंगाई की एक और मार.. LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, अब इतनी चुकानी होगी कीमत

साल 2022 में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर कीब 150 रुपये महंगा हुआ था. कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पिछली बार 25 रुपये बढ़े थे. बता दें कि 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं किया गया था.

महंगाई की एक और मार.. LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, अब इतनी चुकानी होगी कीमत
कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है
नई दिल्‍ली:

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है. अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है. कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. इसकी कीमत अब 350.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद  2119.50 रुपये हो गई है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘लूट के फरमान' कब तक जारी रहेंगे? खरगे ने ट्वीट किया, "घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे हुए. जनता पूछ रही है-अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान?"

पिछले साल 2022 में  घरेलू रसोई गैस सिलेंडर कीब 150 रुपये महंगा हुआ था. कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पिछली बार 25 रुपये बढ़े थे. बता दें कि 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं किया गया था. लेकिन होली से पहले एलपीजी गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी का प्रभाव यकीनन आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. 

56cc3kkg

एलपीजी गैस सिलेंडर पर बड़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं. यानि मार्च का महीना लोगों के महंगाई लेकर आया है.

82a856j

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से जहां लोगों की रसोई का बजट बिगड़ेगा, वहीं होटल-रेस्‍तरां और खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder, LPG Cylinder Price, LPG Gas Cylinder Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com